Samachar Nama
×

अदृश्य ताकत: मौत की घाटी… यहां हर पत्थर पर रेंगती है मौत

हमने भारत में ऐसी कई जगहों के बारे में पढ़ा या सुना है जिन्हें बहुत रहस्यमय माना जाता है, लेकिन विदेशों में भी ऐसे अनेक स्थान हैं जिनके राज़ आज तक राज़ ही हैं। इसी वजह से लोग वहां खिंचे चले आते हैं। उनके रहस्य लोगों में जिज्ञासा पैदा करते हैं। अमरीका में डेथ वैली
अदृश्य ताकत: मौत की घाटी… यहां हर पत्थर पर रेंगती है मौत

हमने भारत में ऐसी कई जगहों के बारे में पढ़ा या सुना है जिन्हें बहुत रहस्यमय माना जाता है, लेकिन विदेशों में भी ऐसे अनेक स्थान हैं जिनके राज़ आज तक राज़ ही हैं। इसी वजह से लोग वहां खिंचे चले आते हैं। उनके रहस्य लोगों में जिज्ञासा पैदा करते हैं।

अमरीका में डेथ वैली नाम से मशहूर जगह ऐसा ही एक रहस्यमय स्थान है। कहा जाता है कि यहां पत्थर भी खुद ही चलने लगते हैं। ये पत्थर कोई मामूली नहीं, बल्कि कुछ तो कई क्विंटल वजनी होते हैं।

क्या है मौत की घाटी का सच

डेथ वैली उत्तरी अमरीका में कैलिफोर्निया के दक्षिण-पूर्व में नेवाडा स्टेट की सीमा के पास है। इसकी लंबाई भी करीब 225 किमी है। यह बहुत ही गर्म और सूखा स्थान है।

इस जगह को डेथ वैली नाम मिलने के पीछे भी कई घटनाएं हैं। माना जाता है कि पुराने जमाने में जब लोग इस रास्ते से आते थे तो भयंकर गर्मी और पानी की कमी के कारण उनकी मौत हो जाती थी। तब से ही यह जगह को मौत की घाटी नाम मिल गया।

जब लोग कैलिफोर्निया के इलाकों में सोने के भंडारों की तलाश करने जाते थे तो उन्हें इसी रास्ते को पार करना पड़ता था। उस समय कई यात्री बीच रास्ते में ही दम तोड़ देते थे।

बीच राह में गंवा दी जान

इतिहास के जानकारों के मुताबिक, जब 1870 में इस घाटी का अध्ययन किया गया तो यहां कई इन्सानों के कंकाल पाए गए। जाहिर है कि उन्होंने बीच राह में ही जान गंवा दी।

डेथ वैली का एक और आश्चर्य है यहां के पत्थर। कई पत्थरों के बारे में यह दावा किया गया है कि वे अपने आप ही चलने लगते हैं। काफी वजनी पत्थर भी कई फीट तक खिसकते देखे गए हैं। इसके पीछे विभिन्न शोधकर्ताओं ने खास कारण गिनाए हैं।

कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि ऐसा भूगर्भीय हलचल, ज्यादा तापमान और तेजी से चलती हवाओं के कारण होता है। बहरहाल जो भी हो, लेकिन डेथ वैली इन्हीं बातों के लिए दुनिया में मशहूर है।

ये भी पढ़ें

सिर्फ मंदिर नहीं, ये है हनुमानजी की अदालत, हर विवाद में तुरंत देते हैं भक्तों को इन्साफ

आश्चर्य! यहां भगवान भी खाते हैं चाॅकलेट

इस मंदिर में है इतना खजाना कि हर भारतीय की भर जाएंगी जेबें, शेषनाग करता है रक्षा!

शनिदेव का अनोखा मंदिर, जहां नेता और सरकारी अफसरों के प्रवेश पर है पाबंदी

यहां खौलते हुए दूध से नहाता है दुर्गा का भक्त, जानिए फिर क्या होता है

Share this story