Samachar Nama
×

यहां खौलते हुए दूध से नहाता है दुर्गा का भक्त, जानिए फिर क्या होता है

मां दुर्गा के विभिन्न मंदिरों से जुड़ी कथाएं और पूजन विधियां आज भी लोगों के लिए किसी अद्भुत आश्चर्य से कम नहीं हैं। उन्हें देखकर श्रद्धालुओं के हृदय में आस्था की डोर और मजबूत हो जाती है। धर्म एवं अध्यात्म को समर्पित नगरी वाराणसी में मां दुर्गा का एक मंदिर खास परंपरा के लिए जाना
यहां खौलते हुए दूध से नहाता है दुर्गा का भक्त, जानिए फिर क्या होता है

मां दुर्गा के विभिन्न मंदिरों से जुड़ी कथाएं और पूजन विधियां आज भी लोगों के लिए किसी अद्भुत आश्चर्य से कम नहीं हैं। उन्हें देखकर श्रद्धालुओं के हृदय में आस्था की डोर और मजबूत हो जाती है।

धर्म एवं अध्यात्म को समर्पित नगरी वाराणसी में मां दुर्गा का एक मंदिर खास परंपरा के लिए जाना जाता है। नवरात्र में यहां विशेष अनुष्ठान होते हैं। उस दौरान एक खास परंपरा निभाई जाती है जो सबके लिए महत्वपूर्ण आकर्षण होती है।

इस परंपरा का पालन करते हुए मंदिर का पुजारी खौलते हुए दूध से स्नान करता है। इसे देखकर लोगों को अत्यंत आश्चर्य होता है, क्योंकि खौलता हुआ दूध स्पर्श करने मात्र से बहुत पीड़ादायक लगता है, परंतु पुजारी उसी से स्नान करता है।

खौलते हुए दूध से स्नान करने के बाद भी पुजारी के शरीर पर किसी किस्म के फफोले के निशान दिखाई नहीं देते। श्रद्धालु इसे देवी का चमत्कार समझते हैं। जब यह रस्म निभाई जाती है तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो जाते हैं।

इसके लिए मिट्टी के नौ पात्र दूध से भरकर अग्नि पर चढ़ाए जाते हैं। धीरे—धीरे दूध गर्म होता है। फिर खौलने लगता है। इसी दूध से पुजारी स्नान करता है। उस दौरान देवी के जयकारे गूंजने लगते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह चमत्कार देवी की कृपा से ही संभव है।

 

जरूर पढ़ें
सतयुग तक जलती रहेगी मां ज्वाला की यह ज्योति, बादशाह अकबर भी इसे नहीं बुझा सका

हनुमानजी से नाराज हैं इस गांव के लोग, सदियों से नहीं हुई यहां बजरंग बली की पूजा

यहां धरती से प्रकट होती हैं मां गंगा और हर रोज करती हैं शिवजी का जलाभिषेक!

इस नदी में हैं हजारों शिवलिंग, Video देखकर आप भी करेंगे भोलेनाथ की शक्ति को नमन 

शनिवार-मंगलवार को करें ये 3 चमत्कारी उपाय, शांत हो जाएगा शनिदेव…

Share this story