Samachar Nama
×

यहां धरती से प्रकट होती हैं मां गंगा और हर रोज करती हैं शिवजी का जलाभिषेक!

भगवान शिव जितने निराले हैं, उतनी ही अनोखी है उनके प्राचीन मंदिरों की कथाएं। भोलेनाथ के कई मंदिर तो इतने रहस्यमय हैं कि उनका राज़ विज्ञान भी नहीं जान पाया है। ऐसी ही अनोखी विशेषताओं से युक्त स्थान है — टूटी झरना मंदिर। यह झारखंड के रामगढ़ जिले में है। हर साल हजारों श्रद्धाल यहां
यहां धरती से प्रकट होती हैं मां गंगा और हर रोज करती हैं शिवजी का जलाभिषेक!
भगवान शिव जितने निराले हैं, उतनी ही अनोखी है उनके प्राचीन मंदिरों की कथाएं। भोलेनाथ के कई मंदिर तो इतने रहस्यमय हैं ​कि उनका राज़ विज्ञान भी नहीं जान पाया है। ऐसी ही अनोखी विशेषताओं से युक्त स्थान है — टूटी झरना मंदिर। यह झारखंड के रामगढ़ जिले में है। हर साल हजारों श्रद्धाल यहां भगवान के दर्शन के साथ ही उस चमत्कार को भी देखने आते हैं जिसके बारे में उन्होंने कई ग्रंथों में पढ़ा है।

गंगा करती हैं जलाभिषेक

यहां शिवलिंग का स्वत: जलाभिषेक होता रहता है। एक प्राकृतिक जलस्रोत से शिवलिंग पर जलधारा गिरती है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यह मां गंगा का ही स्वरूप है जो भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आती हैं।
इस मंदिर का इतिहास ब्रिटिश काल से भी जुड़ा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि जब भारत पर अंग्रेजों का शासन था, तो कई अंग्रेज भी भगवान शिव के भक्त बन गए। वे श्रावण मास या सोमवार को शिवजी का पूजन करने यहां आते थे।

अटूट है आस्था

टूटी झरना मंदिर में विराजमान शिवजी से लोगों का अटूट रिश्ता है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि जिसने भी सच्चे हृदय से यहां भगवान से कुछ मांगा, उसे निराश नहीं होना पड़ा। उसकी मनोकामना अवश्य पूरी हुई।

गंगा का भाग्य निराला

शिवलिंग पर गिरती जलधारा श्रद्धालुओं को​ विस्मित कर देती है। वे शिवजी को प्रणाम करने के साथ ही मां गंगा को भी नमन करते हैं जो सदैव उनकी पूजा में लीन रहती हैं।

ये भी पढ़ें

इस नदी में हैं हजारों शिवलिंग, Video देखकर आप भी करेंगे भोलेनाथ की शक्ति को नमन 

शनिवार-मंगलवार को करें ये 3 चमत्कारी उपाय, शांत हो जाएगा शनिदेव…

रावण जिंदा होकर फिर लौटेगा? यहां रखा है उसका मृत शरीर

हैरान रह जाएंगे जानकर, वाल्मीकि से भी पहले इस रामभक्त ने लिखी थी रामायण, लेकिन समुद्र में बहा दी!

पढ़िए महान भक्त नरसी मेहता की कथा जब उन्होंने धन के बदले गिरवी रखा मूंछ का बाल

 

Share this story