Samachar Nama
×

रावण जिंदा होकर फिर लौटेगा? यहां रखा है उसका मृत शरीर

रामायण और विविध कथाओं में राम के सद्गुणों के साथ रावण की दुष्टता के बारे में भी कई बातें बताई गई हैं। हम जानते हैं कि श्रीराम ने युद्ध कर रावण का अंत किया तथा भक्त विभीषण को लंका का शासन सौंप दिया। हममें से ज्यादातर लोग जानते हैं कि रावण का वध तो श्रीराम
रावण जिंदा होकर फिर लौटेगा? यहां रखा है उसका मृत शरीर
रामायण और विविध कथाओं में राम के सद्गुणों के साथ रावण की दुष्टता के बारे में भी कई बातें बताई गई हैं। हम जानते हैं कि श्रीराम ने युद्ध कर रावण का अंत किया तथा ​भक्त विभीषण को लंका का शासन सौंप दिया।
हममें से ज्यादातर लोग जानते हैं कि रावण का वध तो श्रीराम ने किया था लेकिन उसके अंतिम संस्कार के बारे में प्राय: कहीं चर्चा नहीं होती। आज भी यह प्रश्न उठाया जाता है कि रावण का वध होने के बाद उसके शरीर का क्या हुआ?

क्या फिर आएगा रावण?

वहीं श्रीलंका में कई लोगों की मान्यता है कि मृत्यु के बाद रावण का अंतिम संस्कार नहीं हुआ था। आज भी उसका शव सुुरक्षित है। प्राचीन काल में जिस प्रकार मिस्र में राजा—महाराजाओं के शवों को ममी बनाकर सुरक्षित रखा जाता था, उसी तरह रावण का शव भी सुरक्षित है।

राक्षसों ने करना चाहा जिंदा

यह भी माना जाता है कि नाभि में तीर लगने के बाद जब रावण की मृत्यु हो गई तो उसके राक्षसों ने उसे विभिन्न विधियों से जीवित करने का बहुत प्रयास किया, परंतु सफलता नहीं मिली।
उन्होंने आशा नहीं छोड़ी तथा अंतिम संस्कार करने के बजाय शव को ममी बनाने का निश्चय किया। ममी बनाने की प्रक्रिया के बाद रावण के शव को सुर​क्षित स्थान पर रख दिया गया।

विज्ञान बनाम विश्वास

श्रीलंका के लोगों को मानना है कि वह स्थान घने जंगलों में है। वहां आम लोग नहीं जाते। जंगलों में हिंसक जीव और जहरीले सर्पों का वास है। इन मान्यताओं में कितनी सच्चाई है, इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, परंतु श्रीलंका में आज भी कई लोगों का यह विश्वास है कि इसी धरती पर रावण की मृत देह रखी हुई है और भविष्य में उसमें प्राणों का संचार होगा।

Share this story