Samachar Nama
×

आश्चर्य: पानी पर तैरता है राम नाम लिखा यह पत्थर!

भगवान श्रीराम का नाम ऐसा है जिससे असंभव भी संभव हो जाता है। रामायण के अनुसार, जब पत्थरों पर भगवान राम का नाम लिखा गया तो वे भी समुद्र में तैरने लगे। क्या यह संभव है कि कोई पत्थर पानी पर तैरने लगे? चूंकि पत्थर पानी से भारी होता है, इसलिए वह उसमें डूबता ही
आश्चर्य: पानी पर तैरता है राम नाम लिखा यह पत्थर!

भगवान श्रीराम का नाम ऐसा है जिससे असंभव भी संभव हो जाता है। रामायण के अनुसार, जब पत्थरों पर भगवान राम का नाम लिखा गया तो वे भी समुद्र में तैरने लगे। क्या यह संभव है कि कोई पत्थर पानी पर तैरने लगे? चूंकि पत्थर पानी से भारी होता है, इसलिए वह उसमें डूबता ही है, लेकिन एक पत्थर ऐसा भी है जो पानी में तैरता है। आश्चर्य की बात यह है कि उस पर भी भगवान राम का ​नाम लिखा हुआ है।

नदी में तैर रहा था पत्थर

यह पत्थर छत्तीसगढ़ में मिला था। जब उसे पानी में छोड़ा जाता तो वह डूबने के बजाय तैरने लगता। इसी वजह से वह काफी चर्चा में भी रहा। यह पत्थर कोरबा जिले में मिला था। यहां हसदेव नदी बहती है। नदी में कुछ बच्चे नहा रहे थे। तभी उनकी दृष्टि इस पत्थर की ओर गई जो पानी पर तैर रहा था। देखते ही उन्हें बहुत आश्चर्य हुआ।

वे पत्थर को ले आए और फिर उसे पानी में डुबोने की कोशिश करने लगे, लेकिन जितनी बार उन्होंने पत्थर को पानी में छोड़ा, वह नहीं डूबा। जानकारी के अनुसार, करीब 5 किलोग्राम वजनी यह पत्थर देख बच्चों को भी बहुत आश्चर्य हुआ।

डुबोने पर भी नहीं डूबा

बच्चे इस पत्थर को बड़े—बुजुर्गों के पास लेकर गए। उनके लिए भी यह घटना अनोखी थी। देखते ही देखते काफी लोग इस पत्थर की परीक्षा के लिए इकट्ठे हो गए। उनकी काफी कोशिशों के बाद भी पत्थर पानी में नहीं डूबा, बल्कि तैरता ही रहा।

राम नवमी से अद्भुत संबंध

बताया जाता है कि यह पत्थर जिस रोज मिला, उस दिन रामनवमी थी। भगवान श्रीराम का नाम लिखा होने की वजह से यह लोगों के लिए आकर्षण के साथ ही श्रद्धा का केंद्र भी बन गया। बाद में इसे दर्शनार्थियों के लिए शिवजी के एक मंदिर में स्थापित कर दिया गया। आज भी अनेक लोग इसके दर्शन करने आते हैं और भगवान श्रीराम की शक्ति को प्रणाम करते हैं।

ये भी पढ़ें

सिर्फ मंदिर नहीं, ये है हनुमानजी की अदालत, हर विवाद में तुरंत देते हैं भक्तों को इन्साफ

आश्चर्य! यहां भगवान भी खाते हैं चाॅकलेट

इस मंदिर में है इतना खजाना कि हर भारतीय की भर जाएंगी जेबें, शेषनाग करता है रक्षा!

शनिदेव का अनोखा मंदिर, जहां नेता और सरकारी अफसरों के प्रवेश पर है पाबंदी

यहां खौलते हुए दूध से नहाता है दुर्गा का भक्त, जानिए फिर क्या होता है

Share this story