Samachar Nama
×

व्हाट्सएप्प की मदद से फैली गलत ख़बरें लोगों की जान ले रही हैं

जयपुर। व्हाट्सएप्प पर इन दिनों कुछ भी फॉरवर्ड करने का चलन चल पड़ा है। खास कर भारत में तो इस सोशल मीडिया एप्प ने ऐसा जाल फैलाया है कि बच्चे बूढ़े जवान मर्द औरते सभी इसके चंगुल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। कई बार तो लोग यूंही किसी भी तथ्य को बिना जांच
व्हाट्सएप्प की मदद से फैली गलत ख़बरें लोगों की जान ले रही हैं

जयपुर।  व्हाट्सएप्प पर इन दिनों कुछ भी फॉरवर्ड करने का चलन चल पड़ा है। खास कर भारत में तो इस सोशल मीडिया एप्प ने ऐसा जाल फैलाया है कि बच्चे बूढ़े जवान मर्द औरते सभी इसके चंगुल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। कई बार तो लोग यूंही किसी भी तथ्य को बिना जांच पड़ताल के आगे फॉरवर्ड कर देते है। ऐसे में गलत खबरों की वजह से कई बार लोगों की जान पर बन आती है। जी हां, इन्हीं सोशल फेक न्यूज़ की वजह से कई लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं।

इस लेख को भी देख लीजिए:- रोबोट में गोंद की तरह इस्तेमाल किया जा सकता हैं कान…व्हाट्सएप्प की मदद से फैली गलत ख़बरें लोगों की जान ले रही हैं

दरअसल व्हाट्सएप्प पर लोगों द्वारा कुछ भी फॉरवर्ड करने की यह बुरी आदत इन दिनो कई लोगों की जान ले रही हैं। गलत और झूठी खबरों की वजह से लोग इन दिनों किसी बड़ी मुसीबत में फंस रहे हैं। दरअसल किसी भी तथ्य की सत्यता और प्रमाणिकता की जांच किए बिना ही उस पर यकीन कर लेना ही एक बहुत बड़ी समस्या को जन्म दे रहा है। इसी वजह से लोग इन फेक न्यूज की वजह से भ्रमित हो रहे हैं।व्हाट्सएप्प की मदद से फैली गलत ख़बरें लोगों की जान ले रही हैं

माना जा रहा है कि व्हाट्सएप्प के जैसे सोशल मीडिया एप्प ने इन दिनों एक नए सीरियल किलर को जन्म दे दिया है। रिपोर्ट की माने तो पिछले कुछ दिनों में भारत में बाल तस्करी की ऑनलाइन अफवाहों की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई थी। जी हां, दरअसल महाराष्ट्र के धुले जिले के रेनपाडा गांव में व्हाट्सएप्प की मदद से बच्चों का अपहरण करने वाले गिरोह के बारे में बताया गया था।व्हाट्सएप्प की मदद से फैली गलत ख़बरें लोगों की जान ले रही हैं

इस लेख को भी देख लीजिए:- किसी दौर में काफी हरा-भरा था सहारा रेगिस्तान, होती थी बेशुमार…

देश में आए दिन व्हाट्सएप्प की वजह से होने वाली अप्रिय घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि महज एक चैट करने वाले एप्प की वजह से लोगों की जान जा रही है। यह बात इंसानियत के लिए सही नही है। इन दिनों जब भी किसी अप्रिय घटना के होने की संभावना होती है तो सबसे ज्यादा मैसेज व्हाट्सएप्प की मदद से ही फैलाए जाते हैं।व्हाट्सएप्प की मदद से फैली गलत ख़बरें लोगों की जान ले रही हैं

Share this story