Samachar Nama
×

Farmer Protest: किसानों को नहीं रोक पाए आंसू गैस के गोले, दिल्ली के करीब पहुंचे…

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली चलो मार्च के तहत किसान सड़कों पर उतरे हैं। दिल्ली कूच करने के लिए किसान अड़े हैं। पंजाब से लेकर हरियाणा की सड़कों तक किसानों का हल्लाबोल जारी है। पुलिस से कई जगह झ़ड़पें हुई लेकिन किसान पीछे हटने को तैयार नहीं है। गुरुवार को भी पूरे
Farmer Protest: किसानों को नहीं रोक पाए आंसू गैस के गोले, दिल्ली के करीब पहुंचे…

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली चलो मार्च के तहत किसान सड़कों पर उतरे हैं। दिल्ली कूच करने के लिए किसान अड़े हैं। पंजाब से लेकर हरियाणा की सड़कों तक किसानों का हल्लाबोल जारी है। पुलिस से कई जगह झ़ड़पें हुई लेकिन किसान पीछे हटने को तैयार नहीं है। गुरुवार को भी पूरे दिन किसानों को लेकर सड़कों पर बवाल मचा रहा। पुलिस औऱ किसानों संगठनों के बीच झड़पें होती रही।

Farmer Protest: किसानों को नहीं रोक पाए आंसू गैस के गोले, दिल्ली के करीब पहुंचे…किसानों को रोकने के लिए दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई जगहों पर वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। हालांकि, तब भी किसानों के कदम दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ते जा रहे हैं। अब किसान देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करीब जा पहुंचे हैं। आज किसी भी वक्त किसान राजधानी में प्रवेश कर सकते हैं। लेकिन किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है।

Farmer Protest: किसानों को नहीं रोक पाए आंसू गैस के गोले, दिल्ली के करीब पहुंचे…

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली चलो मार्च के तहत पंजाब-हरियाणा के किसानों को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। देर रात प्रदर्शनकारी किसान पानीपत पहुंचे हैं और आज सुबह फिर उनका काफिला दिल्ली की ओर कूच करेगा। केंद्र सरकार के जिन तीन नए कृषि कानूनों का किसान विरोध कर रहे हैं उन कानूनों को मोदी सरकार ने संसद से पारित कराया था। राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ अब ये कानून बन चुके हैं। किसानों की शिकायत है कि नए कानून से कृषि क्षेत्र कॉरपोरेट घरानों के हाथों में चला जाएगा।

Read More…
Lockdown in India? क्या देश में एक बार फिर से लगेगा लॉकडाउन….
Farmer Protest in Delhi: किसानों का हल्ला बोल, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम…

Share this story