Samachar Nama
×

Farmer Protest in Delhi: किसानों का हल्ला बोल, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम…

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा कर रखी है। सिंधु बोर्डर पर आज पुलिस ने किसानों बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन किसान और पुलिस के बीच सहमति नहीं
Farmer Protest in Delhi: किसानों का हल्ला बोल, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम…

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा कर रखी है। सिंधु बोर्डर पर आज पुलिस ने किसानों बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन किसान और पुलिस के बीच सहमति नहीं बन पाई। अब किसान दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं। वहीं प्रशासन ने भी किसानों से निपटने के लिए ब़ड़े स्तर पर तैयार कर रखी है।

Farmer Protest in Delhi: किसानों का हल्ला बोल, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम… शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस ने सिंधु बॉर्डर पर किसान संगठनों से बात की। पुलिस ने किसानों को वापस जाने की अपील की और कोरोना नियमों का हवाला देते हुए पालना के लिए कहा। लेकिन किसान दिल्ली कूच के लिए अड़े हैं। किसानों का कहना है कि हम दिल्ली जाकर रहेंगे चाहे कुछ भी हो जाए। सरकार हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। क्या सरकार किसान आंदोलन को कुचलने के लिए दमनकारी नीति अपना रही है? पुलिस का लाठी चार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले तो इसी तरफ इशारा कर रहे हैं।

Farmer Protest in Delhi: किसानों का हल्ला बोल, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम…

गुरुवार से किसानों को लेकर बवाल मचा है। सड़कों पर लंबा जाम लगा है। पुलिस औऱ किसानों संगठनों के बीच झड़पें होती रही। किसानों को रोकने के लिए दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई जगहों पर वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। हालांकि, तब भी किसानों के कदम दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ते जा रहे हैं।

Read More…
Lockdown in India? क्या देश में एक बार फिर से लगेगा लॉकडाउन….
Farmer Protest in Delhi: किसानों का हल्ला बोल, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम…

Share this story