Sonam Kapoor: फिल्म ब्लाइंड के लिए ऐसे ट्रेनिंग ले रही सोमन कपूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर की पिछली रिलीज फिल्म द जोया फैक्टर थी। जिसमे अभिनेत्री अहम रोल में नजर आई थी। फिल्म को दर्शकों की तरफ से कुछ खास अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। द जोया फैक्टर के बाद सोनम कपूर आने वाले दिनों में फिल्म ब्लाइंड में नजर आने वाली है। जिसका ऐलान कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने किया था। सोनम कपूर अपनी इस फिल्म में एक अंधी लड़की के रोल में नजर आने वाली है। ऐसे में वह किरदार की बारीकियों को काफी गहराई से सीख रही हैं। सोनम इस समय एक दृष्टिबाधित इंसान की बॉडी लैंग्वेज से लेकर इशारों में बात करने जैसी चीजों की ट्रेनिंग ले रही हैं। हाल ही में फिल्म ब्लाइंड की यूनिट से जुड़े एक शख्स ने बात करते हुए कहा कि, फिल्म के लिए अपने लुक में सटीक दिखने के लिए सोनम कपूर हेल्दी डाइट पर हैं।
उम्मीद जताई जा रही है कि महामारी के बाद वह शूटिंग शुरू कर देंगी। फिल्म के निर्देशक के साथ वह कई तरह के विषयों और रिसर्च पर चर्चा कर रही हैं। अभिनेत्री अपने किरदार के लिए एक कोच से ट्रेनिंग भी ले रही है।
फिल्म का निर्देशन शोम मखीजा करने वाले है। इसका निर्माण सुजॉय घोष कर रहे है। फिल्म की शूटिंग के लिए कुछ समय पहले सोनम कपूर अभी ग्लासग्लो में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहली बार सोनम कपूर सिल्वर स्क्रीन पर एक अंधी लड़की का रोल निभाते हुए नजर आने वाले है।
Sonam Kapoor: फिल्म ब्लाइंड के लिए ऐसे ट्रेनिंग ले रही सोमन कपूर
Bigg Boss 14: विकास गुप्ता से पहले ये कंटेस्टेंट्स ने सेहत की वजह से रातों रात छोड़ा बिग बॉस
Shanaya Kapoor: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा संजय कपूर की बेटी शनाया का डांस वीडियो