Samachar Nama
×

RIP Milkha Singh: मिल्खा सिंह के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड, फरहान अख्तर से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख

जयपुर मनोरंजन डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से देशभर के कई दिग्गजों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब देश के लोगों के एक और बुरी खबर आई है। दिन देश के महान धावक मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महान धावक
RIP Milkha Singh: मिल्खा सिंह के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड, फरहान अख्तर से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख

जयपुर मनोरंजन डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से देशभर के कई दिग्गजों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब देश के लोगों के एक और बुरी खबर आई है। दिन देश के महान धावक मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महान धावक मिल्खा सिंह पिछले काफी समय से कोरोना वायरस से जूझ रहे थे ऐसे में बीते दिन उन्होंने अंतिम सांस ली है। मिल्खा सिंह का निधन 91 उम्र में हुआ है। उनको बीते 3 जून को ऑक्सीजन लेवल गिरने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि अस्पताल में कोरोना वायरस से जंग लड़ते हुए उनका निधन हो गया। आपको बता दें कि, मिल्खा सिंह के निधन से महज 5 दिन पहले ही मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मला मिल्खा सिंह का निधन हो गया था।

मिल्खा सिंह के निधन की खबरें सामने आते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई और कई लोगों ने मिल्खा सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया और भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी है।

मिल्खा सिंह के निधन की खबर सुनने के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड से जुड़े कई कलाकारों ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अभिनेता शाहरुख खान लिखते हैं कि अब आप हमारे साथ नहीं है लेकिन आप की उपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी। आपकी दी हुई विरासत हमेशा बेजोड़ रहेगी। आप मेरे जैसे लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हो।

प्रियंका चोपड़ा ने उनको याद करते हुए लिखा कि, आपकी गर्मजोशी और मेहमान नवाजी ने हमारी पहली मुलाकात को काफी यादगार बना दिया था। आपका व्यक्तित्व हम सबको प्रेरणा देता है। मैं खुद आपसे मिलकर काफी प्रभावित हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के अलावा अक्षय कुमार, करणवीर बोहरा, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, फरहान अख्तर, तापसी पन्नू, फराह खान, सुरभी ज्योति, मुकेश छाबड़ा, मधुर भंडारकर जैसे कई कलाकारों ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी है।

RIP Milkha Singh: मिल्खा सिंह के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड, फरहान अख्तर से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख

RIP Milkha Singh: मिल्खा सिंह याद कर भावुक हुए फरहान अख्तर, लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

RIP Milkha Singh: मिल्खा सिंह के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड, फरहान अख्तर से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख

Karan Johar: ने​पोटिज्म के जनक करण जौहर ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मदद के लिए किया ये बड़ा काम

Share this story