Samachar Nama
×

RIP Milkha Singh: मिल्खा सिंह याद कर भावुक हुए फरहान अख्तर, लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

जयपुर मनोरंजन डेस्क। दुनियाभर में फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का बीते दिन यानी 18 जून को निधन हो गया है। मिल्खा सिंह ने 91 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांसे ली। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे। अब मिल्खा सिंह के
RIP Milkha Singh: मिल्खा सिंह याद कर भावुक हुए फरहान अख्तर, लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

जयपुर मनोरंजन डेस्क। दुनियाभर में फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का बीते दिन यानी 18 जून को निधन हो गया है। मिल्खा सिंह ने 91 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांसे ली। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे। अब मिल्खा सिंह के निधन पर देशभर के न सिर्फ उनके करोड़ों चाहने वाले बल्कि बॉलीवुड स्टार्स ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिल्खा सिंह देश के एक महान धावक रहे हैं। जिन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसे कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। जो देश के लाखों करोड़ों युवाओं को प्रेरणा देने का काम करता है। मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने फिल्म का भी निर्माण किया है।RIP Milkha Singh: मिल्खा सिंह याद कर भावुक हुए फरहान अख्तर, लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म का टाइटल ‘भाग मिल्खा भाग’ है। जिसमें मुख्य किरदार के रूप में फरहान अख्तर नजर आए थे। फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह के रोल को फिल्म में जीवंत किया था। जिसमें उनके किरदार और अभिनय को जमकर तारीफ मिली थी।

अब मिल्खा सिंह के निधन पर बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर भी सोशल मीडिया पर भावुक नजर आए हैं उन्होंने महान धावक को याद करते हुए उनके साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर कर एक लंबा नोट भी लिखा है। फरहान अख्तर के द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। जिसमें उन्होंने लिखा कि, बेहद प्रिय मिल्खा जी मेरा मन अभी भी ये स्वीकार नहीं कर पा रहा है कि आप नहीं रहें।RIP Milkha Singh: मिल्खा सिंह याद कर भावुक हुए फरहान अख्तर, लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट ये मेरा जिद्दी स्वभाव है जो मुझे आप से सीखने को मिला। जिसमें दिमाग अगर किसी चीज को करने की ठान लेता है तो कभी हार नहीं मानता और सच ये है कि आप हमेशा जीवित रहेंगे। क्योंकि आप बड़े दिल वाले, लोगों को प्यार करने वाले, जमीन से जुड़े इंसान थे। मिल्खा सिंह को याद करते हुए अभिनेता फरहान अख्तर के इस पोस्ट को आप यहां पर देख सकते है। RIP Milkha Singh: मिल्खा सिंह याद कर भावुक हुए फरहान अख्तर, लिखा लंबा चौड़ा पोस्टआपको बता दें कि ना सिर्फ फरहान अख्तर बल्कि बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने उनको याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। जिसमें अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, शाहरुख खान, अनुपम खेर, रवीना टंडन, मधुर भंडारकर, अंगद बेदी, जावेद जाफरी, नेहा धूपिया, राहुल बोस जैसे कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।RIP Milkha Singh: मिल्खा सिंह याद कर भावुक हुए फरहान अख्तर, लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

RIP Milkha Singh: मिल्खा सिंह याद कर भावुक हुए फरहान अख्तर, लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

RIP Milkha Singh: मिल्खा सिंह के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड, फरहान अख्तर से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख

Karan Johar: ने​पोटिज्म के जनक करण जौहर ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मदद के लिए किया ये बड़ा काम

Share this story