Samachar Nama
×

Farmers Protest: सुरजेवाला का PM पर निशाना, कहा-खेती विरोधी काले कानून कब खत्म करेंगे?

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर किसानें का महापड़ाव दिल्ली में चल रहा है। सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानें की आगे की रणनीति क्या होगी? इस पर अभी मंथन जारी है। किसानों का कहना है कि वो यहां से तभी हटेंगे जब उनकी मांगे मानी जाएंगी। हम 6 महीने का राशन लेकर
Farmers Protest: सुरजेवाला का PM पर निशाना, कहा-खेती विरोधी काले कानून कब खत्म करेंगे?

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर किसानें का महापड़ाव दिल्ली में चल रहा है। सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानें की आगे की रणनीति क्या होगी? इस पर अभी मंथन जारी है। किसानों का कहना है कि वो यहां से तभी हटेंगे जब उनकी मांगे मानी जाएंगी। हम 6 महीने का राशन लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि हम बुराड़ी नहीं जा रहे हैं। हालांकि, सरकार ने किसानों को बुराड़ी के निरंकारी मैदान में प्रदर्शन करने की अनुमति दी है।

Farmers Protest: सुरजेवाला का PM पर निशाना, कहा-खेती विरोधी काले कानून कब खत्म करेंगे?

किसान आंदोलन को लेकर सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए। सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सीधे सवालों का सीधा जवाब दीजिए। आप खेती विरोधी तीन काले कानून कब खत्म करेंगे्ं। कृषि के तीन नए कानूनों को जबरदस्ती संसद से क्यों पारित किया गया? एमएसपी को लेकर किसानों के खिलाफ षडयंत्र क्यों रचा गया। अनाज मंडियों को खत्म करने की क्या वजह है।

Farmers Protest: सुरजेवाला का PM पर निशाना, कहा-खेती विरोधी काले कानून कब खत्म करेंगे?

इससे पहले पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि एमएसपी और यूरिया के नाम पर छल करने वाले अब कृषि कानूनों का झूठा डर दिखा रहे हैं। उसे लेकर किसानों में भ्रम फैलाया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भ्रम फैलाने वालों की सच्चाई देश के सामने आ रही है। किसानों को कृषि सुधार कानूनों का भविष्य में फायदा मिलेगा। सरकार कानून बनाती है तो उसे समर्थन और विरोध दोनों मिलते हैं। पहले सरकार का फैसला किसी को पसंद नहीं आता था। अब उसे लेकर समाज में भ्रम पैदा किया जा रहा है।

Read More…
Farmers Protest: दिल्ली में किसानों का हल्लाबोल जारी, टिकरी-सिंधु बॉर्डर पूरी तरह से बंद….
Lockdown in Rajasthan: प्रदेश के कंटेंनमेंट जोन 31 दिसंबर तक लॉक, नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज….

Share this story