Samachar Nama
×

Hathras Rape Case Update: राहुल-प्रियंका के दौरे से पहले प्रशासन का फैसला, हाथरस में धारा 144 लागू…

हाथरस गैंगरेप घटना को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। इस घटना के विरोध मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे को जाम कर दिया है। सफाई कर्मचारियों ने जगह-जगह कचरे के ढेर लगा दिए हैं। विरोध के मद्देनजर हाथरस बॉर्डर को सील कर दिया गया है। जिले में धारा 144 लागू की कर
Hathras Rape Case Update: राहुल-प्रियंका के दौरे से पहले प्रशासन का फैसला, हाथरस में धारा 144 लागू…

हाथरस गैंगरेप घटना को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। इस घटना के विरोध मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे को जाम कर दिया है। सफाई कर्मचारियों ने जगह-जगह कचरे के ढेर लगा दिए हैं। विरोध के मद्देनजर हाथरस बॉर्डर को सील कर दिया गया है। जिले में धारा 144 लागू की कर दी है। इस बीच पांच लोगों के एक साथ जुटने पर पाबंदी रहेगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।

Hathras Rape Case Update: राहुल-प्रियंका के दौरे से पहले प्रशासन का फैसला, हाथरस में धारा 144 लागू…

मीडिया को पीड़ित के गांव जाने से रोजा रहा है। पुलिस का कहना है कि मीडिया मामले की जांच में बाधा डाल रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें गांव में नहीं जाने दिया जा रहा है। नोएडा DND फ्लाइवे पर सुरक्षा बढ़ाई गई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 11 बजे हाथरस के लिए निकलेंगे जहां पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे। हाथरस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यूपी में जंगलराज की सारी हदें पार हो गई हैं। बता दें कि हाथरस जिले के चंदपा थाने के एक गांव में 14 सितंबर की सुबह एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई थी।

Hathras Rape Case Update: राहुल-प्रियंका के दौरे से पहले प्रशासन का फैसला, हाथरस में धारा 144 लागू…

पीड़िता के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए रीढ़ की हड्डी तोड़ी और आवाज को दबाने के लिए जीफ काट डाली। घटना के 9 दिन बाद लड़की को होश आया तो इशारों में उसने पूरी दर्द बयां किया। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी पीड़िता कुछ समय से लाइफ सपोर्ट पर थी। पिता के कहने पर सोमवार को दिल्ली रेफर किया गया था।

Read More…
Ramnath Kovind Birthday: आज 75 के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं….
Balrampur Gang Rape: हाथरस के बाद UP के बलरामपुर में छात्रा से गैंगरेप, कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत

Share this story