Samachar Nama
×

Ramnath Kovind Birthday: आज 75 के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं….

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। पीएम ने कहा कि उनकी समृद्धता और नीतिगत मामलों की समझदारी राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी अमानत है। वह कमजोरों की सेवा करने के लिए बेहद दयालु हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट
Ramnath Kovind Birthday: आज 75 के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं….

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। पीएम ने कहा कि उनकी समृद्धता और नीतिगत मामलों की समझदारी राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी अमानत है। वह कमजोरों की सेवा करने के लिए बेहद दयालु हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझदारी राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

Ramnath Kovind Birthday: आज 75 के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं….

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विनम्रता के धनी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करता हूं। इसी तरह अन्य दिग्ज नेताओं ने भी राष्ट्रपति के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है। बता दें कि कठिन संघर्षों का सामना करते हुए रामनाथ कोविंद देश के सर्वोच पद पर पहुंचे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रह चुके हैं।

Ramnath Kovind Birthday: आज 75 के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं….

ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई स्वयंसेवक देश के राष्ट्रपति के पद पर आसीन हुए हैं। उन्होंने ईमानदारी के साथ देश के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रामनाथ कोविंद एक समाज सेवी, एक वकील और एक राज्यसभा सांसद के तौर पर काम कर चुके  हैं। लेकिन इनकी पिछली पृष्ठभूमि में जाए तो वो एक बहुत ही साधारण इंसान रहे हैं। ऐसे में उनके कठिन प्रयासों की वजह से देश के राष्ट्रपति के पद तक पहुंच सके हैं।

Read More…
Ramnath Kovind Birthday: आज 75 के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं….
Balrampur Gang Rape: हाथरस के बाद UP के बलरामपुर में छात्रा से गैंगरेप, कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत

Share this story