Samachar Nama
×

India Foreign Relations: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-पड़ोस में बिना दोस्तों के रहना खतरनाक

कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी के इलाज के लिए विदेश गए राहुल गांधी वापस लौट चुके हैं। इस बीच राहुल सोशल मीडिया के जरिए जनता से जुड़े रहे। कांग्रेस नेता अक्सर मोदी सरकार की नीतियों से लेकर सीमा विवाद तक सवाल खड़े करते रहे हैं। कुछ देर पहले उन्होंने सरकार पर अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर हमला
India Foreign Relations: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-पड़ोस में बिना दोस्तों के रहना खतरनाक

कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी के इलाज के लिए विदेश गए राहुल गांधी वापस लौट चुके हैं। इस बीच राहुल सोशल मीडिया के जरिए जनता से जुड़े रहे। कांग्रेस नेता अक्सर मोदी सरकार की नीतियों से लेकर सीमा विवाद तक सवाल खड़े करते रहे हैं। कुछ देर पहले उन्होंने सरकार पर अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि मिस्टर मोदी ने रिश्तों के उन जाल को नष्ट किया है जो कांग्रेस ने कई दशकों से बनाए थे। पड़ोस में दोस्तों के बिना रहना खतरनाक है।

India Foreign Relations: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-पड़ोस में बिना दोस्तों के रहना खतरनाक

एक खबर का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। वह खबर बांग्लादेश के भारत के साथ रिश्तों के कमजोर होने और चीन के साथ मजबूत होने पर थी। इससे पहले राहुल गांधी ने किसान बिल को लकेर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 मोदी जी का चुनावी वादा किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मोदी सरकार ने 2020 काला किसान कानून, कृषि विरोधी नया प्रयास किसानों के लिए संकट खड़ा करने वाला है। इससे पूंजीपतियों का विकास होना तय है।

India Foreign Relations: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-पड़ोस में बिना दोस्तों के रहना खतरनाक

राज्यसभा से कृषि विधेयक पारित होने के बाद राहुल ने ट्विट किया था कि जो किसान धरती से सोना उगाता है। लेकिन मोदी सरकार का घमंड उसे खून के आंसू रूलाता है। बता दें कि व्यापारी मंडी से बाहर भी किसानों की फसल खरीद सकेंगे। पहले किसानों की फसल सिर्फ मंडी से ही खरीदी जा सकती थी। केंद्र ने अब दाल, आलू, प्याज और अनाज को आवश्यक वस्तु के नियम से बाहर कर इसकी स्टॉक सीमा खत्म कर दी है।

Read More…
Bihar Election 2020: बिहार DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने खादी के लिए छोड़ी खाकी, ये है वजह
Parliament Updates: राज्यसभा की कार्यवाही से विपक्ष नदारद, विपक्षी दलों की बैठक आज

Share this story