Samachar Nama
×

New Farm bill 2020: कृषि बिल का विरोध तेज, पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर

मोदी सरकार के कृषि बिल के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसानों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को पंजाब के बादल गांव के एक किसान ने धरना स्थल पर विशाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता शिंगार सिंह मान ने कहा कि लोकसभा में
New Farm bill 2020: कृषि बिल का विरोध तेज, पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर

मोदी सरकार के कृषि बिल के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसानों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को पंजाब के बादल गांव के एक किसान ने धरना स्थल पर विशाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता शिंगार सिंह मान ने कहा कि लोकसभा में कृषि बिल के पारित होने से किसान परेशान है। उन्हें डर है कि इस बिल से किसानों को नुकसान हो सकता है।

New Farm bill 2020: कृषि बिल का विरोध तेज, पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर

मोदी सरकार की ओर से लाए गए कृषि विधेयकों के खिलाफ पूर्व सीएम प्रकाशसिंह बादल के घर के ठीक बाहर बादल गांव में किसान 6 दिन से धरने पर बैठे हैं। नए किसान विधेयक के मुताबिक, अब व्यापारी मंडी से बाहर भी किसानों की फसल खरीद सकेंगे। पहले किसानों की फसल सिर्फ मंडी से ही खरीदी जा सकती थी। केंद्र ने अब दाल, आलू, प्याज और अनाज को आवश्यक वस्तु के नियम से बाहर कर इसकी स्टॉक सीमा खत्म कर दी है। इन दोनों के अलावा केंद्र सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को बढ़ावा देनेकी भी नीति पर काम शुरू किया है।

New Farm bill 2020: कृषि बिल का विरोध तेज, पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर

बता दें कि इन बिलों के विरोध में पंजाब और हरियाणा में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हरियाणा में किसानों ने 20 सितंबर को काम रोको प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है। पंजाब के किसानों ने 26 सितंबर को रेल रोको अभियान चलाने का फैसला किया है। इस बिल का विरोध करने के लिए किसानों ने 25 सितंबर को पंजाब बंद का आव्हान किया है।

Read More…
SBI ATM Rules: आज से बदल जाएगा SBI एटीएम से कैश निकालने का नियम, जानें पूरी प्रक्रिया
New Farm bill 2020: कृषि बिल का विरोध तेज, पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर

Share this story