Neena Gupta: नीना गुप्ता ने किया खुलासा, एक साल में ही टूट गई थी उनकी पहली शादी
बॉलीवुड की अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में उनकी ऑटो बायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ रिलीज हो चुकी है। जिसको लेकर वो सुर्खियों में बनी हुई है। नीना गुप्ता ने अपनी इस ऑटो बायोग्राफी में अपनी जिंदगी के कई ऐसे अहम राज़ का खुलासा किया है। जो पिछले कई सालों से उन्होंने अपने जहन में दबाए हुए थे। अभिनेत्री नीना गुप्ता ने इस दौरान अपनी शादी और लव अफेयर को लेकर भी खुलासा किया है। नीना गुप्ता ने बताया कि उनकी काफी कम उम्र में शादी हो गई थी और ये शादी मुश्किल से एक साल चल पाई थी। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए नीना गुप्ता ने बताया कि, उन्होंने काफी कम उम्र में अमलान कुसुम घोष से शादी की थी। वो उस समय आईआईटी में पढ़ रहे थे जबकि नीना गुप्ता संस्कृत में मास्टर्स कर रही थी। अपनी ऑटो बायोग्राफी में नीना ने लिखा कि, मैं और अमलान कुसुम घोष घर के पास मिला करते थे उनके पेरेंट्स दूसरे शहर में रहते थे। मगर उनके ग्रैंडफादर मेरी ही गली में रहा करते थे। इसलिए त्यौहार और छुट्टियों में उनके पास आ जाते थे। नीना गुप्ता ने बताया कि, उनके रिलेशनशिप के बारे में उनके पैरेंट को तब तक नहीं पता चला जब तक उनके एक फ्रेंड ने नहीं बताया था। नैना और अमलान के रिलेशनशिप पर हालांकि इसका कोई असर नहीं पड़ा। बाद में उन्होंने शादी कर ली थी।
नीना ने बताया कि, उनकी ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई थी। अपनी टूटी शादी के बारे में बात करते हुए बताया कि, अमलान चीजों को अलग तरह से देखते थे। मुझे लगता था कि हम सेटल हो जाएंगे और अपने परिवार पर फोकस करेंगे। लेकिन शायद मैं ज्यादा ही महत्वकांक्षी हो गई थी। नीना एक आम हाउसवाइफ की तरह नहीं रहना चाहती थी। इसके बाद उन्होंने थिएटर किया जहां उनका रास्ता साफ हो गया।
Neena Gupta: नीना गुप्ता ने किया खुलासा, एक साल में ही टूट गई थी उनकी पहली शादी
Aishwarya Beauty Secrets: ऐश्वर्या राय बच्चन ने खोला अपनी दमकती त्वचा का राज, आप भी कर सकती हैं फॉलो