छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री माल्वी मल्होत्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद आप खुद भी हैरान हो जाएंगे। अभिनेत्री माल्वी मल्होत्रा को पिछले एक महीने पहले जानलेवा हमला हुआ था। जिसमे माल्वी मल्होत्रा को काफी चोट आई थी वो जख्मी हो गई थी। इसके बाद माल्वी मल्होत्रा पर हमले करने वालेे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन इसके बावजूद अभिनेत्री की परेशानी कम नहीं हुई है। इस बात का खुलासा खुद माल्वी मल्होत्रा ने किया है। माल्वी मल्होत्रा ने बताया कि अब उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने बताया कि बीते 18 नवंबर को एक शख्स ने बाइक पर आकर उनको धमकी दी थी। अभिनेत्री ने हाल ही में एक खास बातचीत में बताया कि वो अपने माता पिता के साथ 18 नवंबर की रात करीब 9 बजे बिल्डिंग कंपाउंड में वॉक कर रही थी। तभी उनके पास एक श्ख्स मास्क लगाकर आया और जिल्लाकर बोला कि, योगेश को जल्द बेल मिल जाएगी उसके बाद हम दिखाएंगे कि आपके साथ क्या हो सकता है।
अभिनेत्री ने कहा कि इसके बाद वो सो भी नहीं पा रही है। माल्वी मल्होत्रा ने कहा कि वो इस वक्त जल्द ही घर बदलने की सोच रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री ने इस बारें में और भी कई सारी बातें बताई है। गौरतलब कै कि पिछले महीने अभिनेत्री मल्वी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला हुआ था।
जो मुंबई के अंधेरी इलाके में हुआ था। अभिनेत्री पर हमला करने वाले युवक का नाम योगेश महिपाल सिंह बताया जा रहा है। अभिनेत्री पर हमला होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज चल रहा था। लेकिन अब वो ठीक है।
KBC12: महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े इस सवाल का वाजब नहीं दे पाया कंटेस्टेंट, क्या आप जानते हैं जवाब
A Suitable Boy: ईशान और तब्बू की वेब सीरीज अ सूटेबल बॉय को लेकर विवाद, सोशल मीडिया पर सियासत