Jaan Kumar Sanu: अपने पिता को लेकर जान कुमार सानू ने किया ये बड़ा खुलासा, बिग बॉस से निकलने के बाद निकाली भड़ास
छोटे परदे के मशहूर विवादित शो बिग बॉस 14 अक्सर चर्चा में बना रहता है। इस शो से बीते दिनों जान कुमार सानू अब बाहर हो गए है। शो में उनकी जर्नी सिर्फ यहीं तक थी। अब बिग बॉस शो से बाहर आने के बाद वो चर्चा में बने हुए हैं और एक के बाद एक खुसासे भी कर रहे है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जान कुमार सानू बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे है। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद पिछले 27 सालों से वो एक दूसरे के टच में नहीं है। इस बात का खुलासा जान कुमार सानू बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद किया है। जिसमे जान कुमार सानू ने बताया कि वो अपने पिता से आज से नहीं काफी साल से अलग रह रहे है करीब 27 साल हो गए हैं वो एक दूसरे के टच में नहीं हैं। जान कुमार सानू ने बताया कि वो तीन भाई है उनकी मां रीता भट्टाचार्या ने तीनों भाई को अकेले ही बड़ा किया है। उनकी जिंदगी में पिता कभी हिस्सा नहीं रहे है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनके पिता ने एक सिंगर के रूप में उनको सपोर्ट नहीं किया है। जान कुमार सानू ने कहा कि बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स है जिनका पहली शादी से तलाक हो गया है लेकिन वो अपनी एक्स वाइफ को लेकर बात ना की हो लेकिन पहली शादी से हुए बच्चे को सपोर्ट करने से कभी भी पीछे नहीं रहे हैं। लेकिन उनके पिता कुमार सानू ने उनका सपोर्ट कभी नहीं किया है। साथ ही जान कुमार सानू ने कहा कि किसी भी पिता को अपने बच्चों से इतनी नफरत नहीं करनी चाहिए और वो भी इतने लंबे समय तक। इसके अलावा और भी कई सारी बातें जान कुमार ने कही है। जिसमे उन्होंने अपने पिता से अपने रिश्ते को लेकर बात की है। अगर हम बात करें जान कुमार सानू की तो वो एक संघर्ष कर रहे सिंगर है। उन्होंने कई गाने गए हैं लेकिन भी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल नहीं कर पाए है। जान कुमार सानू को लोग बिग बॉस से जानने लगे हैं।
Thavasi: साउथ अभिनेता थवासी का हुआ निधन, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर लगाई थी मदद की गुहार
Upcoming OTT Release: जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी बॉलीवुड की ये फिल्में