Samachar Nama
×

Fire in Rajkot today: कोविड अस्पताल में भीषण आग, 5 लोगों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश…

गुजरात के राजकोट से एक दर्दनाक खबर ने सबको हैरान कर दिया है। जहां गुरुवार रात को एक कोविड अस्पताल में आग से 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 28 लोग झुलस गए। इस घटना में दर्द की चीखें आग के आगोश में दफन हो गई। जानकारी के अनुसार, आनंद बंगला चौक
Fire in Rajkot today: कोविड अस्पताल में भीषण आग, 5 लोगों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश…

गुजरात के राजकोट से एक दर्दनाक खबर ने सबको हैरान कर दिया है। जहां गुरुवार रात को एक कोविड अस्पताल में आग से 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 28 लोग झुलस गए। इस घटना में दर्द की चीखें आग के आगोश में दफन हो गई। जानकारी के अनुसार, आनंद बंगला चौक के पास एक तीन मंजिला उदय शिवानंद कोविड अस्पताल की पहली मंजिल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे।

Fire in Rajkot today: कोविड अस्पताल में भीषण आग, 5 लोगों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश… हादसे में आईसीयू में भर्ती 11 मरीजों में से 5 की मौत हो गई। जबकि अन्य आईसीयू के 6 मरीजों सहित 28 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया है। कई मरीज आग के आगोश में आने से बच निकले। शिवानंद अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल कोई भी अधिकारी आग लगने के कारणों को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

Fire in Rajkot today: कोविड अस्पताल में भीषण आग, 5 लोगों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश…

आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक पता नहीं लग सका है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की शुरूआत आईसीयू से हुई थी। सूचना पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

Read More…
Lockdown in India? क्या देश में एक बार फिर से लगेगा लॉकडाउन….
Farmer Protest in Delhi: किसानों का हल्ला बोल, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम…

Share this story