Samachar Nama
×

Farmers Protest: अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर बवाल, किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले…

केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि कानूनों को लेकर पंजाब-हरियाणा के किसान ‘दिल्ली चलो’ मार्च निकाल रहे हैं। इसके चलते किसानों पर दिल्ली पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। किसानों के भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां ड्रोन से निगरानी कर
Farmers Protest: अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर बवाल, किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले…

केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि कानूनों को लेकर पंजाब-हरियाणा के किसान ‘दिल्ली चलो’ मार्च निकाल रहे हैं। इसके चलते किसानों पर दिल्ली पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। किसानों के भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां ड्रोन से निगरानी कर पल-पल का अपडेट लिया जा रहा है। दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों पर पुलिस ने वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया है।

Farmers Protest: अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर बवाल, किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले…

दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। किसान राशन पानी के साथ राजधानी दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं।किसानों के 26 नवंबर के दिल्ली घेराव के मद्देनजर जींद पुलिस ने पंजाब हरियाणा बॉर्डर ताता सिंह वाला बॉर्डर को सील कर दिया है। धारा 144 भी लगाई गई है। वहीं किसानों का कहना है कि जहां सरकार ज्यादती करेगी। वहीं धरना देकर बैठ जाएंगे।  काले कानून के खिलाफ चाहे कुछ करना पड़े किसान पीछे नहीं हटेंगे।

Farmers Protest: अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर बवाल, किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले…

बता दें कृषि कानूनों के प्रावधान के खिलाफ पंजाब के किसान संगठनों ने 26 और 27 नवंबर ‘दिल्ली चलो’ की ऐलान किया था। वहीं केंद्रीय यूनियनों ने श्रम सुधार के खिलाफ देशव्यापी बंद बुलाया है। केंद्र के श्रम कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बंगाल में रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। ओडिशा और केरल में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है।

Read More…
Mumbai Terror Attack: मुंबई आतंकी हमले के 12 साल पूरे, जब गोलियों से दहल उठी मायानगरी तो…
Farmers Protest: अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर बवाल, किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले…

Share this story