Samachar Nama
×

Mumbai Terror Attack: मुंबई आतंकी हमले के 12 साल पूरे, जब गोलियों से दहल उठी मायानगरी तो…

साल 2008 में आंतक से दहली मुंबई की तश्वीर आज भी लोगों के जहन से नहीं निकल पा रही है। आज ही के दिन 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आंतकियों ने मुंबई को बम धमाकों से दहला दिया था। करीब 8 घंटे तक मुंबई आंतकियों के चंगुल में फंसी रही। इस घातक आंतकी
Mumbai Terror Attack: मुंबई आतंकी हमले के 12 साल पूरे, जब गोलियों से दहल उठी मायानगरी तो…

साल 2008 में आंतक से दहली मुंबई की तश्वीर आज भी लोगों के जहन से नहीं निकल पा रही है। आज ही के दिन 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आंतकियों ने मुंबई को बम धमाकों से दहला दिया था। करीब 8 घंटे तक मुंबई आंतकियों के चंगुल में फंसी रही। इस घातक आंतकी हमले को आज पूरे 12 साल का वक्त हो चुका है। लेकिन ये भारती इतिहास में दर्ज हो चुके उस काले दिन की तस्वीरें लोगों के जहन को छलनी कर गई थी।

Mumbai Terror Attack: मुंबई आतंकी हमले के 12 साल पूरे, जब गोलियों से दहल उठी मायानगरी तो… इस आतंकी हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा घायल हो गए थे। मुंबई हमले को याद करके आज भी लोगों का दर्द झलक उठता है। मुंबई हमले की छानबीन के अनुसार, 10 हमलावर कराची से नाव के रास्ते मुंबई में दाखिल हुए थे। इस नाव पर 4 भारतीय सवार थे जिन्हें किनारे तक पहुंचने पर मार दिया गया। रात के 8 बजे का वक्त हो चुका था। जब ये हमलावर कोलाब के पास कफ परेड के मछली बाजार पर उतरे तो वहां वे टैक्सी के जरिए अपने काम को अंजाम देने के लिए निकल पड़े। रात के साढ़े 9 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर गोलीबारी की खबर फैली।

Mumbai Terror Attack: मुंबई आतंकी हमले के 12 साल पूरे, जब गोलियों से दहल उठी मायानगरी तो…

मुंबई के इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन के मेन हॉल में दो आतंकी घुसे और फायरिंग शुरू की। इनमें एक अजमल कसाब भी शामिल था जिसे फांसी मिल चुकी है। दोनों ने एके-47 राइफल से 15 मिनट में 52 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके अलावा मुंबई के नामचीन रेस्त्रां लियोपोल्ड कैफे में भी गोलीबारी में मारे गए कई विदेशी भी शामिल थे। 26/11 के तीन बड़े मोर्चे मुंबई का ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल और नरीमन हाउस थे। 29 नवंबर सुबह तक 9 आतंकियों का सफाया हो चुका था। कसाब पुलिस की गिरफ्त में था।

Read More…
Mumbai Terror Attack: मुंबई आतंकी हमले के 12 साल पूरे, जब गोलियों से दहल उठी मायानगरी तो…
Farmers Protest: अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर बवाल, किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले…

Share this story