Samachar Nama
×

Congress Reshuffle 2020: क्या कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की होगी ताजपोशी?

कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी के जाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। सोनिया गांधी ने बतौर अंतरिम अध्यक्ष पार्टी सगंठन में बड़ा फेरबदल किया है। साथ ही राहुल की पसंदीदा टीम को पार्टी में अवसर दिया है और महासचिव पद से बुजुर्ग नेताओं को हटा दिया है। कांग्रेस कार्यसमिति में सियासी
Congress Reshuffle 2020: क्या कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की होगी ताजपोशी?

कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी के जाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। सोनिया गांधी ने बतौर अंतरिम अध्यक्ष पार्टी सगंठन में बड़ा फेरबदल किया है। साथ ही राहुल की पसंदीदा टीम को पार्टी में अवसर दिया है और महासचिव पद से बुजुर्ग नेताओं को हटा दिया है। कांग्रेस कार्यसमिति में सियासी बदलाव उस समय आया है जब हाल में 23 कांग्रेस नेताओं ने चिट्ठी लिखकर कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे। सोनिया ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का नए सिरे से गठन किया है।

Congress Reshuffle 2020: क्या कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की होगी ताजपोशी?

नया अध्यक्ष चुनने के लिए सोनिया की मदद के लिए 6 नेताओं की नई कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी अब राहुल गांधी की ताजपोशी और पार्टी संगठन में नए बदलाव का रास्ता तय करेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद और अंबिका सोनी को नई सीडब्ल्यूसी में बरकरार रखा है। दिग्विजय सिंह को भी सीडब्ल्यूसी शामिल किया गया है। गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं की महासचिव पद से छुट्टी कर दी है।

Congress Reshuffle 2020: क्या कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की होगी ताजपोशी?

इनमें से गुलाम नबी उन 23 नेताओं में शामिल रहे थे जिन्होंने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी। 7 अगस्त को इन नेताओं की चिट्ठी ने कांग्रेस लीडरशिप के बदले जाने की मांग की थी। सोनिया गांधी अभी कांग्रेस पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी। बताया जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में पंजाब या छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सत्र होगा। इसमें राहुल को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है।

Read More…
Congress Reshuffle 2020: क्या कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की होगी ताजपोशी?
India China tension: LAC तनाव के बीच रंग लाई कूटनीति, अरुणाचल के 5 युवकों को छोड़ेगा चीन

Share this story