Samachar Nama
×

Chhath Puja 2020: देशभर में छठ पूजा की धूम, ट्रेंड में आए सिंगर शारदा सिन्हा से लेकर अक्षरा सिंह के ये मशहूर गाने

भारत एक ऐसा देश है जहां पर हर एक तीज और त्योहार बिना गाने के अधूरा ही माना जाता है। होली दिवाली रक्षा बंधन से लेकर मंकर संक्राति तक हर एक त्योहार पर आधारित गाने का निमार्ण किया गया है। अब आज से बिहार का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार छठ पूजा की शुरूआत हो चुकी है।
Chhath Puja 2020: देशभर में छठ पूजा की धूम, ट्रेंड में आए सिंगर शारदा सिन्हा से लेकर अक्षरा सिंह के ये मशहूर गाने

भारत एक ऐसा देश है जहां पर हर एक तीज और त्योहार बिना गाने के अधूरा ही माना जाता है। होली दिवाली रक्षा बंधन से लेकर मंकर संक्राति तक हर एक त्योहार पर आधारित गाने का निमार्ण किया गया है। अब आज से बिहार का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार छठ पूजा की शुरूआत हो चुकी है। ये त्योहार करीब तीन दिनों तक चलता है जिसकी शुरूआत नहाई खाई से होती है। अब छठ त्योहार पर बॉलीवुड तो नहीं लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने एक नहीं कई सारे गानों का निमार्ण किया है। ऐसे में आज हम आपके लिए छठ स्पेशल कुछ फेमस और मशहूर गाने लेकर आए है। जो आपको भी जरूर पसंद आएंगे।

वैेसे तो छठ पूजा के मौके पर सबसे ज्यादा अगर किसी सिंगर के गाने पसंद किए जाते है तो कोई और नहीं ​शारदा सिन्हा और अनुराधा पोडवाल के है। हर बार छठ पूजा के मौके पर इन्हीं दोनों सिंगर के गाने सबसे ज्यादा चर्चित होते है और लोग इसे बड़े ही चाव के सुनते है।

इस बार छठ पूजा के मौके पर शारदा सिन्हा का सबसे मशहूर गाना पहिला पहिला छठी मईया ज्यादा मशहूर हो रहा है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है। ये गाना वैसे तो काफी पुराना है लेकिन इसके बावजूद ये ट्रेंड कर रहा है।

इस गाने को अपनी मधुर आवाज से शारदाा सिन्हा ने गाया है। जिसमे एक मां अपने बेटे से फोन पर बात करती है और कहती है कि इस बार से उसके घर की परंपरा खत्म हो जाएगी। क्योंकि इस बार उसके घर में छठ पूजा करने वाला कोई नहीं है।

अब मां बेटे की बात बहु सुन लेती है। हालांकि उसके बहु और बेटे मार्डन ख्यालात के है लेकिन इसके बावजूद छठ पूजा की कोई जानकारी ना होते हुए भी बहु छठ पूजा की तैयारी करती है। इस गाने में यही दिखाया गया है।

इसके अलावा और भी कई गाने है जो छठ पूजा के मौके पर मशहूर होते है। ये गाने हम आपके लिए लाए है जिसे आप सुन सकते है और इस त्योहार को अपनों के साथ सेलिब्रेट कर सकते है।

Adipurush Release Date: सामने आई प्रभास और सैफ की आदिपुरूष रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Chhath Puja 2020: देशभर में छठ पूजा की धूम, ट्रेंड में आए सिंगर शारदा सिन्हा से लेकर अक्षरा सिंह के ये मशहूर गाने

Tara Sutaria Birthday: बॉयफ्रेंड आदर के साथ मालदीव पहुंची तारा सुतारिया, वहीं मनाएंगी जन्मदिन

Share this story