Adipurush Release Date: सामने आई प्रभास और सैफ की आदिपुरूष रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बॉलीवुड और साउथ के मशहूर अभिनेता प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरूष को लेकर पिछले काफी समय से खबरें समने आ रही थी। अब आदिपुरूष को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसे सुनने के बाद प्रभास और सैफ को एक साथ स्क्रीन पर देखने की चाह रखने वाले फैंस खुश हो जाएंगे। जी हां आपको बता दें कि फिल्म आदिपुरूष की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। आज कुछ ही समय पहले ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। फिल्म आदिपुरूष 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बात का ऐलान तरण आदर्श ने सुबह सुबह ही ये गुडन्यूज अपने चाहने वालों को दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले आदिपुरुष के रिलीज डेट की घोषणा को लेकर ओम राउत ने बुधवार को जानकारी दी थी कि गुरुवार सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की जाएगी। अब उन्होंने बता दिया है कि फिल्म कब रिलीज होगी। इसका मतलब इस फिल्म की रिलीज के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना होगा। अगर हम बात करें फिल्म आदिपुरूष की तो इसमे मुख्य किरदार के तौर पर सैफ अली खान और प्रभास नजर आने वाले है। फिल्म में अभिनेत्री को लेकर कई नामों पर चर्चा की जा रही है जिसमे किआरा आडवाणी, अनुष्का शर्मा, कृति सेनन और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। लेकिन अब तक किसी भी फिल्म का नाम फाइनल नहीं किया गया है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत करने वाले हैं जो इससे पहले अजय देवगन की फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर का निर्देशन कर चुके है। फिल्म का बजट करीब 350 से 400 करोड़ बताया जा रहा है।
Tara Sutaria Birthday: बॉयफ्रेंड आदर के साथ मालदीव पहुंची तारा सुतारिया, वहीं मनाएंगी जन्मदिन