Samachar Nama
×

जानिए ऐसी कौनसी गेलेक्सी है जहां एक भी तारा नहीं हैं

नासा का मशहूर और दुनिया में इकलौता हबल टेलीस्कोप जिसने दूसरी आकाशगंगाओं की तस्वींरे खींचते हुए एक नई आकाशगंगा का पता लगा लिया है। हबल टेलीस्कोप ने एक डिस्क जैसी दिखने वाली गेलेक्सी खोज निकाली है जो डेड है। एक डेड गेलेक्सी ऐसी गेलेक्सी होती है जिसमें कोई तारा जीवित नहीं रहता है। माना जाता
जानिए ऐसी कौनसी गेलेक्सी है जहां एक भी तारा नहीं हैं

नासा का मशहूर और दुनिया में इकलौता हबल टेलीस्कोप जिसने दूसरी आकाशगंगाओं की तस्वींरे खींचते हुए एक नई आकाशगंगा का पता लगा लिया है। हबल टेलीस्कोप ने एक डिस्क जैसी दिखने वाली गेलेक्सी खोज निकाली है जो डेड है। एक डेड गेलेक्सी ऐसी गेलेक्सी होती है जिसमें कोई तारा जीवित नहीं रहता है। माना जाता है कि ऐसी गेलेक्सी ने तारे बनाना करोड़ों साल पहले बंद कर दिया था।

वैज्ञानिकों कि मानें तो यह डेड गेलेक्सी जो फिलहाल तारे नहीं बना रही वो वक्त के साथ अंडाकार आकार में आ जाती है। इस डेड गेलेक्सी की खोज ने वैज्ञानिकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि गेलेक्सियां जल्दी नष्ट क्यों हो रही है और अंडाकार आकार क्यों ले लेती है। पूर्व अध्ययन में वैज्ञानिक यह मानते थे कि डेड गेलेक्सी भी दूसरी गेलेक्सी जैसी ही होती होगी मगर नासा के पास इतने एडवांस टेलीस्कोप नहीं थे जो इस बात की पुष्टि कर सके, फिर वैज्ञानिकों ने नई तकनीक विकसित की जिसे ग्रेविटेश्नल लेनसिंग कहा जाता है जिससे वैज्ञानिक ज़ूम इफेक्ट का इस्तेमाल करके  आकाशगंगाओ के केंद्र का पता लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें जानिए क्या कीड़े पूरी दुनिया का पेट भर सकते हैं?

वैज्ञानिको के लिए अभी भी यह अनिश्चित से भरा हुआ है कि इस गेलेक्सी ने आखिर तारों की रचना करना बंद क्यों कर दिया। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि गेलेक्सी में एक विशालकाय  ब्लैकहोल है जो तारों को नष्ट कर जाता है और गर्म गैसों को बनने से रोकता है, जिससे तारों की पहली स्टेज नाब्युला बनने से रूक जाती हैं और तारे पूरी तरह से आकार नहीं ले पाते।

नील्स बोर संस्थान के अनुसार कभी-कभी गेलेक्सी का डेड हो जाना, बड़ी और छोटी गेलेक्सी का आपस में मिल जाने के कारण होता है। ऐसी बहुत छोटी गेलेक्सी एक साथ आती है, और अलग-अलग एंगल से बड़ी गेलेक्सी को हिट करती हैं जो कि अनियमित तारों को बिखेर देता है।

Share this story