Samachar Nama
×

हमें बचपन की सारी घटनाएं क्यों याद नहीं रह पाती है, जानिए वजह

एक वैज्ञानिक अध्ययन के बाद ये सामने आया है कि लोगों के कई तरह के दावों के बाद भी उन्हें अपना जन्म की तारीख या कुछ घटनाएं याद नहीं रह पाती है। जन्म की कुछ घटनाओं के सहित 3 या 4 साल की उम्र से पहले की कुछ घटनाएं याद करने में जिन लोगों को
हमें बचपन की सारी घटनाएं क्यों याद नहीं रह पाती है, जानिए वजह

एक वैज्ञानिक अध्ययन के बाद ये सामने आया है कि लोगों के कई तरह के दावों के बाद भी उन्हें अपना जन्म की तारीख या कुछ घटनाएं याद नहीं रह पाती है। जन्म की कुछ घटनाओं के सहित 3 या 4 साल की उम्र से पहले की कुछ घटनाएं याद करने में जिन लोगों को समस्या होती है उसे infantile amnesia कहा जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कोई सामान्य भूलने का मामला नहीं है, बल्कि यह समय के साथ भूलने की एक प्रवृति है। जो कि समय के ऊपर निर्भर करती है। लेकिन अध्ययनों से पता चला है कि लोग अपने जन्म और शुरुआती बचपन की अधिकांश घटनाएं भूल जाते हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात जो है वो यह है कि infantile amnesia कोई मेमोरी कमजोर करने का एक डिसऑर्डर नहीं है बल्कि इसे हम एक प्रकार की बेहोशी कह सकते हैं जिसमें कि हम कुछ चीजें जो हमनें बचपन में की थी या सीखी थी उनसे जुड़ी घटनाओं को भूल जाते हैं।  जैसे बाइक चलाना सीखना, और कुछ बचपन की शरारतें ये सब हमारी मेमोरी से साफ हो जाती है। वैज्ञानिक इस बारे में सालों से अध्ययन कर रहे हैं लेकिन अभी भी इसके बारे में पुख्ता सबूतों के बारे में कोई आम सहमति नहीं बन पाई है।

कुछ समय पहले तक यह माना जाता था कि बचपन में हमारा दिमाग इतना विकसित नहीं होता है कि हमें सारी घटनाएं बड़े होने के बाद भी याद रहे। उस समय हमारी मानसिक क्षमता और दिमाग में अपरिपक्वता होती है जिसकी वजह से हम कुछ चीजों को भूल जाते हैं।

कुछ वैज्ञानिकों का ये भी मानना है कि हमारी बचपन की कुछ यादें हम किसी को इसलिए नहीं बता पाते हैं या याद नहीं रख पाते हैं क्योंकि उस समय हमारे पास कोई भी भाषा नहीं होती है। भाषा को अपनी किसी घटना को बताने में या यादों को एन्कोडिंग करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है इसलिए कुछ बच्चों में दीर्घकालिक यादें उस समय के आसपास की ही प्रतीत होती हैं जब वे बोलना शुरू करते हैं। एक अन्य सिद्धांत का ये भी कहना है कि शिशुओं में मेमोरी संरचना अधिक या कम होना एक सामान्य बात है क्योंकि हमारा मस्तिष्क उस समय परिपक्वता के प्रोसेस से गुजर रहा है।

विज्ञान खबरों के लेटेस्ट जानकारी पाएं हमारे FB पेज पे.

अभी LIKE करें – समाचार नामा 

वैज्ञानिकों ने दुबारा बनाया एक हॉबिट का चेहरा, जानिए क्या आया सामने?

क्या Grapefruits से किया जा सकेगा कैंसर का इलाज, वैज्ञानिकों ने किए सफल परीक्षण!

जानिए जलवायु परिवर्तन से कैसे प्रभावित हो रहे हैं पोलर भालू?

जानवर इंसानों से भी ज्यादा स्मार्ट होते हैं, जानिए कैसे?

नकली दवाओं का बढ़ रहा है कारोबार, जानिए क्या हो सकते हैं खतरे

जापान में देखा गया एक विशाल स्क्विड समुद्री जानवर!

Share this story