Samachar Nama
×

जानिए जलवायु परिवर्तन से कैसे प्रभावित हो रहे हैं पोलर भालू?

एक नए अध्ययन में पता चला है कि पोलर भालू जलवायु परिवर्तन के अनुकूल होने के लिए अपने भोजन को बदल रहे हैं। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि इनके आहार में बदलाव के कारण भालू के शरीर में जहरीले रसायनों में वृद्धि हुई है। यह अध्ययन ग्रीनलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज, आरहस यूनिवर्सिटी (डेनमार्क)
जानिए जलवायु परिवर्तन से कैसे प्रभावित हो रहे हैं पोलर भालू?

एक नए अध्ययन में पता चला है कि पोलर भालू जलवायु परिवर्तन के अनुकूल होने के लिए अपने भोजन को बदल रहे हैं। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि इनके आहार में बदलाव के कारण भालू के शरीर में जहरीले रसायनों में वृद्धि हुई है।

यह अध्ययन ग्रीनलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज, आरहस यूनिवर्सिटी (डेनमार्क) और उनके सहयोगियों के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया। टीम ने पाया कि पिछले कुछ दशकों में पोलर भालू के आहार में बदलाव आया है और उनके ऊतक के नमूने उच्च स्तर के दूषित पदार्थ दिखा रहे हैं। ध्रुवीय भालू प्राथमिक रूप से तीन प्रजातियों में खाने को लेकर परिवर्तन देखे गए हैं। ringed सील की संख्या में पिछले 30 वर्षों काफी गिरावट आई।

पहली नज़र में, यह लग सकता है कि ध्रुवीय भालू में काफी सुधार देखा गया है। लेकिन उनकी जांच में सामने आया कि वे अपने खाने को काफी बदल चुके हैं। जिससे उनके शरीर में जहर की मात्रा बढ़ रही है।

समस्या यह है कि ये जानवर ज्यादातर औधोगिक क्षेत्रों के पास में फैल चुके हैं। जिसके कारण इनके आहार में ये जहरीले परिवर्तन आए हैं। और लगातार वन्य जीवन के लिए जलवायु परिवर्तन को नजरअंदाज किया गया है। और ऐसा ही चलता रहा और इनके लिए नियमों को लागू नहीं किया गया तो इनकी संख्या धीरे रूप से कम हो सकती है।

कार्लटन विश्वविद्यालय और आरहूस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा पिछले अध्ययन में पाया गया था कि पोलर भालू के कम से कम आठ मस्तिष्क क्षेत्रों में perfluorooctane सल्फ़ोनेट (PFOS) सहित कई PFASs के कई यौगिक पाए गए।

विज्ञान खबरों के लेटेस्ट जानकारी पाएं हमारे FB पेज पे.

अभी LIKE करें – समाचार नामा 

जानवर इंसानों से भी ज्यादा स्मार्ट होते हैं, जानिए कैसे?

नकली दवाओं का बढ़ रहा है कारोबार, जानिए क्या हो सकते हैं खतरे

जापान में देखा गया एक विशाल स्क्विड समुद्री जानवर!

जब एक विशाल शार्क ने महिला पर कर दिया हमला!

बवैज्ञानिकों ने खोज निकाला है ऐसा तरीका जिससे बिना किसी एंटीबायोटिक के खत्म किया जा सकता है बैक्टीरिया, जानिए कैसे ?

वैज्ञानिकों को मिले ऐसे डायनासोर के जीवाश्म जो समुद्र में तैर भी सकते थे !

वैज्ञानिकों को मिली पौधों की दो नई प्रजातियां, जानिए इनके बारे में!

Share this story