Samachar Nama
×

Hathras Gang Rape Case: परिवार का आरोप, आधी रात पुलिस ने रेप पीड़िता का जबरन किया अंतिम संस्कार

यूपी के हाथरस जिले में दरिंदगी का शिकार 19 वर्षीय बेटी ने एक पखवाड़े बाद दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। इस बीच पुलिस ने पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़िता के पिता
Hathras Gang Rape Case: परिवार का आरोप, आधी रात पुलिस ने रेप पीड़िता का जबरन किया अंतिम संस्कार

यूपी के हाथरस जिले में दरिंदगी का शिकार 19 वर्षीय बेटी ने एक पखवाड़े बाद दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। इस बीच पुलिस ने पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी का पुलिस ने जबरन अंतिम संस्कार किया है।आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने आधी रात को लड़की के शव का दाह संस्कार कर दिया। वो भी उसके परिजनों की मर्जी बगैर।

Hathras Gang Rape Case: परिवार का आरोप, आधी रात पुलिस ने रेप पीड़िता का जबरन किया अंतिम संस्कार अब पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब उसका सबूत भी सामने आया है, लड़की की चिता सजाते और चिता को आग लगाते पुलिसवाले कैमरे में कैद हो गए। पीड़िता के परिजन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे रहे। अपनी बेटी का शव घर ले जाने की बात पर अड़े रहे लेकिन पुलिस प्रशासन शव को घर ले जाए बगैर अंतिम संस्कार पर अड़ा रहा। इस बात को लेकर लड़की के परिजनों और पुलिस के बीच बहस हुई। प्रशासन ने आधी रात को कड़े सुरक्षा घेरे में अंतिम संस्कार कर दिया।

Hathras Gang Rape Case: परिवार का आरोप, आधी रात पुलिस ने रेप पीड़िता का जबरन किया अंतिम संस्कार

बता दें कि 14 सितंबर को पशुओं के लिए चारा लेने खेत में गई युवती को दुपट्टे के बल पर खींचा गया। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी पर गहरे जख्म हो गए थे। उसका गला घोंटकर मारने की कोशिश की और जीभ काट दी। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी पीड़िता कुछ समय से लाइफ सपोर्ट पर थी। पिता के कहने पर सोमवार को दिल्ली रेफर किया गया था।

Read More…
Armenia Azerbaijan Conflict: आर्मीनिया के खिलाफ अजरबैजान के साथ लड़ रही पाकिस्तानी सेना…
Hathras Gang Rape Case: परिवार का आरोप, आधी रात पुलिस ने रेप पीड़िता का जबरन किया अंतिम संस्कार

Share this story