Samachar Nama
×

Ms dhoni धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर में रहे ये पांच बड़े विवाद

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार शनिवार 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह ही दिया, उनकी लंबे वक्त से संन्यास की अफवाहें चल रही थीं । वैसे तो धोनी का करियर शानदार रहा है पर वह कुछ विवादों की वजह से भी सुर्खियों रहे जिनका जिक्र हम कर रहे
Ms dhoni धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर में रहे ये पांच बड़े विवाद

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार शनिवार 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह ही दिया, उनकी लंबे वक्त से संन्यास की अफवाहें चल रही थीं । वैसे तो धोनी का करियर शानदार रहा है पर वह कुछ विवादों की वजह से भी सुर्खियों रहे जिनका जिक्र हम कर रहे हैं।

धोनी समेत ये 10 भारतीय क्रिकेटर रहे बदनसीब, नहीं मिल पाई सम्मानजनक विदाई

Ms dhoni धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर में रहे ये पांच बड़े विवाद

पहला विवाद – पिछले साल इंग्लैंड में हुए वनडे विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी ‘बलिदान बैज’ की वजह से विवादों में आए थे। दरअसल वह टूर्नामेंट ऐसे ग्लव्स का इस्तेमाल कर रहे थे जिन पर बलिदान बैज बना था इसके बाद आईसीसी ने उनसे ग्लव्स ना पहनने की बात कही थी।

सुरेश रैना के अचानक संन्यास पर बीसीसीआई ने दी ये प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

Ms dhoni धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर में रहे ये पांच बड़े विवाद

दूसरा विवाद– महेंद्र सिंह धोनी रियल एस्टेट कंपनी आम्रपाली ग्रुप की वजह से भी विवाद में रहे । आम्रपाली ग्रुप पर आरोप है कि उसने आवास परियोजनाओं को पूरा नहीं कर 42 हजार से अधिक घर खरीददारों के साथ धोखाधड़ी की , यह मामला सु्प्रीम कोर्ट तक पहुंचा । धोनी भी इस ग्रुप से जुड़े हुए हैं और इसलिए उनका नाम भी विवादोंस में रहा ।

आखिर किसने की पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत रत्न दिए जाने की मांग

Ms dhoni धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर में रहे ये पांच बड़े विवाद

तीसरा विवाद – धोनी चयनकर्ताओं के साथ बहसबाजी को लेकर सुर्खियों में रहे। धोनी ने पूर्व चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। ख़बरों में यहां तक रहा है कि अमरनाथ चयनकर्ता के तौर पर धोनी को कप्तानी से हटाकर सहवाग को कप्तान बनाना चाहते थे।Ms dhoni धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर में रहे ये पांच बड़े विवाद

चौथा विवाद-– साल 2003 में बिजनेस टूडे मैगजीन ने धोनी एक तस्वीर अपने कवर पेज पर छापी थी धोनी इसमें भगवान विष्णु के अवतार के रूप में नजर आ रहे थे।इस तस्वीर को लेकर काफी विवाद हुआ था और धोनी की आलोचना हुई थी।

Ms dhoni धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर में रहे ये पांच बड़े विवाद

पांचवां विवाद– महेंद्र सिंह धोनी ने जब राष्ट्रीय कप्तान के रूप में पहली विदेशी सीरीज जीती थी तब धोनी ने जीत के जश्न में रांची के मंदिर पर बकरी की बलि चढ़ाई थी। धोनी इस हरकत पर पूरे देश में गुस्सा फैल गया था।

Share this story