Samachar Nama
×

धोनी समेत ये 10 भारतीय क्रिकेटर रहे बदनसीब, नहीं मिल पाई सम्मानजनक विदाई

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। पिछले एक साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार शनिवार को संन्यास का ऐलान कर ही दिया । हालांकि धोनी को वैसी विदाई नसीब नहीं हो पाई जिसके वे हकदार थे। महेंद्र सिंह धोनी को विदाई मैच भी नहीं मिल सका और उन्हें संन्यास का ऐलान
धोनी समेत ये 10 भारतीय क्रिकेटर रहे बदनसीब, नहीं मिल पाई सम्मानजनक विदाई

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। पिछले एक साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार शनिवार को संन्यास का ऐलान कर ही दिया । हालांकि धोनी को वैसी विदाई नसीब नहीं हो पाई जिसके वे हकदार थे। महेंद्र सिंह धोनी को विदाई मैच भी नहीं मिल सका और उन्हें संन्यास का ऐलान करना पड़ा। भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे बदनसीब खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें बिना विदाई मैच के ही संन्यास लेना पड़ा हम यहां ऐसे ही दस क्रिकेटर का जिक्र कर रहे हैं।

सुरेश रैना के अचानक संन्यास पर बीसीसीआई ने दी ये प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

धोनी समेत ये 10 भारतीय क्रिकेटर रहे बदनसीब, नहीं मिल पाई सम्मानजनक विदाई

सुनील गावस्कर – इस लिस्ट में पहला नाम आता है दिग्गज सुनील गावस्कर । भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे सुनील गावस्कर को भी विदाई मैच नहीं मिला था। 1987 के विश्व कप में सेमीफाइनल में भारत के मैच गंवाने के बाद गावस्कर कभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नजर नहीं आए।

आखिर किसने की पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत रत्न दिए जाने की मांग

धोनी समेत ये 10 भारतीय क्रिकेटर रहे बदनसीब, नहीं मिल पाई सम्मानजनक विदाई

राहुल द्रविड़ – इस सूची दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम भी शामिल है । द्रविड़ को भी इसतरह ही संन्यास का फैसला लेना पड़ा था और उन्हें विदाई मैच नसीब नहीं हुआ था।

चेतन चौहान के निधन से शोक में क्रिकेट जगत, विराट से लेकर सहवाग तक ने ऐसे किया याद

धोनी समेत ये 10 भारतीय क्रिकेटर रहे बदनसीब, नहीं मिल पाई सम्मानजनक विदाई

वीरेंद्र सहवाग- टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग के साथ भी ऐसा ही हुआ।भारत के लिए कई बड़ी पारियां खेलने वाले सहवाग की दुर्भाग्यवश सम्मानजनक विदाई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से नहीं हो पाई थी।

धोनी समेत ये 10 भारतीय क्रिकेटर रहे बदनसीब, नहीं मिल पाई सम्मानजनक विदाई

वी वी एस लक्ष्मण– टीम इंडिया के वेरी- वेरी स्पेशल बल्लेबाज वी वी एस लक्ष्मण को भी अंतर्राष्ट्रीय करियर के अंत में विदाई मैच नहीं मिला था। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संन्यास का ऐलान किया था और फिर वो कभी क्रिकेट खेलने नहीं उतरे थे।

धोनी समेत ये 10 भारतीय क्रिकेटर रहे बदनसीब, नहीं मिल पाई सम्मानजनक विदाई

जहीर खान – खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक रहे जहीर खान ने टीम इंडिया को 2003 विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाने में योगदान दिया था । इसके अलावा भी तेज गेंदबाज के कई प्रदर्शन शानदार रहे, पर इसे बदनसीबी भी ही कहा जा सकता है कि जहीन खान को भी विदाई मैच नसीब नहीं हुआ।

धोनी समेत ये 10 भारतीय क्रिकेटर रहे बदनसीब, नहीं मिल पाई सम्मानजनक विदाई

गौतम गंभीर – गौतम गंभीर वह बल्लेबाज रहे जो 2007 टी 20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे। गौतम गंभीर ने टीम के लिए अहम योगदान दिया, लेकिन लंबे वक्त तक टीम से बाहर रहने के बाद बिना विदाई मैच के उन्हें भी संन्यास लेना पड़ा था।

धोनी समेत ये 10 भारतीय क्रिकेटर रहे बदनसीब, नहीं मिल पाई सम्मानजनक विदाई

युवराज सिंह – युवराज सिंह को 2007 टी 20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए याद किया था।युवी के करियर का भी दुखद अंत हुआ। वह लंबे वक्त टीम से बाहर रहे और पिछले साल मजबूरन उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा । युवराज सिंह को भी विदाई मैच नसीब नहीं हो पाया।

धोनी समेत ये 10 भारतीय क्रिकेटर रहे बदनसीब, नहीं मिल पाई सम्मानजनक विदाई

इरफान पठान – इरफान पठान टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं, उन्होंने टेस्ट डेब्यू में हैट्रिक लेकर सुर्खियों बटोरी थी । पठान ने टीम इंडिया के लिए लंबे वक्त सेवाएँ दीं। पर उनके करियर का अंत अच्छा नहीं हुआ जहां उनकी सम्मानजनक विदाई भी नही पाई।

धोनी समेत ये 10 भारतीय क्रिकेटर रहे बदनसीब, नहीं मिल पाई सम्मानजनक विदाई

महेंद्र सिंह धोनी – धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं जिनके नाम आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफियां दर्ज हैं । धोनी ने हाल ही संन्यास का ऐलान किया है और उन्हें भी विदाई मैच नसीब नहीं हो पाया।

धोनी समेत ये 10 भारतीय क्रिकेटर रहे बदनसीब, नहीं मिल पाई सम्मानजनक विदाई

सुरेश रैना – सुरेश रैना ने बीते दिनों ही महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। रैना भी लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर थे और उन्हें भी विदाई मैच नसीब नहीं हो पाया।

Share this story