रेड कार्पेट पर ए आर रहमान के साथ श्रुति हासन ने किया अपनी फिल्म को रीप्रजेंट
अपनी फिल्म संघमित्रा को प्रमोट करने के लिए पहली बार कांस जाने वाली श्रुति हसन ने अपनी ड्रेस से सबको बेहद निराश किया। उनके फैंस को उम्मींद थी कि वो अपनी ड्रेस से अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी। लेकिन हकीकत में इसका बिल्कुल उलट हो गया।
श्रुति ने इस मौके पर काले रंग का एक गाउन पहना हुआ था। इस गाउन में श्रुति बहुत ही एक्सपोजिंग लग रही थी। जहां तक उनके मेकअप की बात है वो ठीक था। श्रुति के साथ रेड कारपेट पर ऑस्कर विनर ए आर रहमान के साथ आई थी। वहां उनकी फिल्म संघमित्रा का फर्स्ट लुक लांच किया गया।
A HQ #Sangamithra FL @shrutihaasan pic.twitter.com/UKBpPZwurJ
— Ramesh Bala (@rameshlaus) May 18, 2017
श्रुति खुद को काफी अच्छी तरह कैरी करती हैं और वही उनकी असली यूएसपी है। उन्हें पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनना भी काफी पंसद हैं। उन्हें बहुत से मौकों पर इंडियन वीयर में देखा गया है। श्रुति का कहना हैं कि वो हमेशा अपने मूड के हिसाब से अपने लिए कपड़ो का चुनाव करती हैं।
यह भी पढ़ें :-
सलमान खान को है ये गंभीर बीमारी, पढ़िए यहां
प्रेग्नेसी के बाद इतनी बदल गई करीना, यहां पढ़ें कैसे
लौट आई है साराभाई की वो क्रेजी फैमिली, रिलीज हुआ पहला एपिसोड
कान्स पहुंची ऐश्वर्या का इस खास अंदाज में हुआ स्वागत
सोनाक्षी सिन्हा के साथ डांस करते नजर आएंगे बाबा रामदेव