Samachar Nama
×

Box Offcie Clash: आज एक साथ बॉक्स आफिस पर टकरा रही संदीप और पिंकी फरार और मुंबई सागा फिल्म

देशभर में पिछले साल कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से फिल्मों की शूटिंग और रिलीज रोक दी गई थी। हाल ही में देश की सरकार ने 100% क्षमता के साथ देशभर के सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है। इसके बाद लगातार फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया जा रहा है। इसी के
Box Offcie Clash: आज एक साथ बॉक्स आफिस पर टकरा रही संदीप और पिंकी फरार और मुंबई सागा फिल्म

देशभर में पिछले साल कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से फिल्मों की शूटिंग और रिलीज रोक दी गई थी। हाल ही में देश की सरकार ने 100% क्षमता के साथ देशभर के सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है। इसके बाद लगातार फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया जा रहा है। इसी के साथ अब फिल्मों के बीच क्लैश भी देखने को मिल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज यानी कि शुक्रवार को एक साथ दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। शुक्रवार को जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म मुंबई सागा और अर्जुन कपूर परिणीति चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंकी फरार रिलीज हो रही है। इन फिल्मों को लेकर पिछले काफी समय से कई खबरें आ रही है।Box Offcie Clash: आज एक साथ बॉक्स आफिस पर टकरा रही संदीप और पिंकी फरार और मुंबई सागा फिल्म अब ये देखना है कि सिनेमाघरों में कौन सी फिल्म को देखने दर्शक ज्यादा पहुंचेंगे। ये तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

मुंबई सागा
अगर हम बात करें फिल्म मुंबई सागा की तो ये एक मल्टीस्टरर फिल्म है। जिसमे मुख्य किरदार के रूप में इमरान हाशमी, जॉन अब्राहम, महेश मांजरेकर, सुनील शेट्टी, रोहित रॉय, प्रतीब बब्बर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आने वाले है। इसका निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। अगर हम बात करें फिल्म मुंबई सागा की कहानी की तो इसकी कहानी अमरत्य राव उर्फ गैंगस्टर डीके राव की असल जिंदगी पर आधारित बताया जा रहा है। Box Offcie Clash: आज एक साथ बॉक्स आफिस पर टकरा रही संदीप और पिंकी फरार और मुंबई सागा फिल्मअमरत्य राव का किरदार फिल्म में जॉन अब्राहम ने निभाया है। जो इससे पहले कई फिल्मों में अपने शानदार रोल के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का बैकग्राउंड मुंबई पर आधारित है। संंजय गुप्ता इससे पहले कई गैंगस्टर ड्रामा फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से​ मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि ये फिल्म बॉक्स आफिस पर औसत ही साबित हो सकती है।Box Offcie Clash: आज एक साथ बॉक्स आफिस पर टकरा रही संदीप और पिंकी फरार और मुंबई सागा फिल्म

संदीप और पिंकी फरार
संदीप और पिंकी फरार में मुख्य किरदार के रूप में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा नजर आए है। इन दोनों की​ पिछले काफी समय से कोई फिल्म हिट नहीं हुई है। ऐसे में उनकी इस फिल्म को दर्शक कितना पसंद करते हैं ये तो ओपनिंड डे कलेक्शन आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिल्म की कहानी पिंकी और संदीप की है जो किसी कारण भागते हुए नजर आते है। इसी दौरान दोनों की मुलाकात होती है। संदीप और पिंकी फरार फिल्म को लेकर कुछ खास बज नहीं दिखाई दे रहा है।Box Offcie Clash: आज एक साथ बॉक्स आफिस पर टकरा रही संदीप और पिंकी फरार और मुंबई सागा फिल्म

Box Offcie Clash: आज एक साथ बॉक्स आफिस पर टकरा रही संदीप और पिंकी फरार और मुंबई सागा फिल्म

The Big Bull Trailer: रिलीज हुआ अभिषेक बच्चन की फिल्म ​द बिग बुल का धमाकेदार ट्रेलर

Vijender Singh: फरहान अख्तर की फिल्म तूफान के टीजर की बॉक्सिंग चैंपियन विजेंद्र सिंह ने की तारीफ

Share this story