Samachar Nama
×

India-China standoff: LAC तनाव के बीच चीनी रक्षा मंत्री से मिल सकते हैं राजनाथ

भारत और चीन में जारी तनाव के बीच राजनाथ सिंह रूस के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। खबरें आ रही है कि मॉस्को में राजनाथ सिंह चीनी रक्षा मंत्री से मिल सकते हैं। चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में इतर भारत के रक्षामंत्री के साथ मुलाकात की इच्छा
India-China standoff: LAC तनाव के बीच चीनी रक्षा मंत्री से मिल सकते हैं राजनाथ

भारत और चीन में जारी तनाव के बीच राजनाथ सिंह रूस के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। खबरें आ रही है कि मॉस्को में राजनाथ सिंह चीनी रक्षा मंत्री से मिल सकते हैं। चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में इतर भारत के रक्षामंत्री के साथ मुलाकात की इच्छा जताई है।राजनाथ सिंह और वेई दोनों एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए फिलहाल रूस की राजधानी मॉस्को में हैं। जानकारी के मुताबिक, चीनी पक्ष ने भारतीय मिशन को दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच एक बैठक करने को लेकर अवगत कराया है।

India-China standoff: LAC तनाव के बीच चीनी रक्षा मंत्री से मिल सकते हैं राजनाथ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की दो महीनों में उनकी ये दूसरी रूस यात्रा है। राजनाथ सिंह मास्को स्थित भारतीय दुतावास में गुरुवार को महात्मा गांधीको पुष्पांजलि अर्पित की। शंघाई सहयोग संगठन की अहम बैठक में भाग लेने के लिए राजनाथ सिंह बुधवार को मास्को पहुंचे हैं। दरअसल, भारत और चीन के बीच जारी ताजा विवाद के बाद राजनाथ सिंह ने हाईलेवल की मीटिंग बुलाई थी। इसके बाद सिंह मोस्को के लिए रवाना हो गए थे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने चीन के रक्षामंत्री से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था।

India-China standoff: LAC तनाव के बीच चीनी रक्षा मंत्री से मिल सकते हैं राजनाथ

बता दें कि 29 और 30 अगस्त को पैंगोंग सेक्टर में चीनी घुसपैठ के बाद से ताजा विवाद हो गया। इसके बाद 31 अगस्त को भी एलएसी पर उकसाने वाली कार्रवाई की। लेकिन दोनों बार भारतीय सेना ने चीन को पीछे खदेड़ दिया है। ताजा विवाद को लेकर चीन को लेकर हर मोर्चे पर घेरने की रणनीति तैयार है।

Read More….
Sushant Case: सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई, रिया चक्रवर्ती के घर NCB की छापेमारी
India-China standoff: LAC तनाव के बीच चीनी रक्षा मंत्री से मिल सकते हैं राजनाथ

Share this story