Samachar Nama
×

Farmers Protest Updates: दिल्ली की सड़कों पर उतरे राहुल-प्रियंका, राजभवन घेरने की तैयारी….

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस आज किसान अधिकार दिवस भी मना रही है। इसके तहत सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल जारी है। दिल्ली में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राजभवन का घेराव कर रहे हैं। इस प्रदर्शन
Farmers Protest Updates: दिल्ली की सड़कों पर उतरे राहुल-प्रियंका, राजभवन घेरने की तैयारी….

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस आज किसान अधिकार दिवस भी मना रही है। इसके तहत सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल जारी है। दिल्ली में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राजभवन का घेराव कर रहे हैं। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कर रहे हैं।

Farmers Protest Updates: दिल्ली की सड़कों पर उतरे राहुल-प्रियंका, राजभवन घेरने की तैयारी….

पुलिस ने राजभवन से पहले बेरिकेड्स लगाकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लोगों से किसान आंदोलन में भाग लेने की अपील की है। राहुल ने लिखा कि देश के अन्नदाता अपने अधिकार के लिए अहंकारी मोदी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे हैं। आज पूरा देश किसानों पर अत्याचार और तेल कीमतों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहा है।

Farmers Protest Updates: दिल्ली की सड़कों पर उतरे राहुल-प्रियंका, राजभवन घेरने की तैयारी….

राहुल गांधी कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि देश के सभी जिला हेड क्वार्टर में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतर चुकी है। राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा है कि उसकी जिद के कारण कई किसानों की मौत हो चुकी है। ऐसे में अब कानूनों को वापस लेना चाहिए। किसान संगठनों का कहना है कि वे सरकार के साथ बात करने को तैयार है लेकिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई कमेटी के समक्ष पेश नहीं होना चाहते।

Read More…
UP EleCtion 2022: मायावती का बड़ा ऐलान, UP और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा….
Farmers Protest Updates: दिल्ली की सड़कों पर उतरे राहुल-प्रियंका, राजभवन घेरने की तैयारी….

Share this story