Samachar Nama
×

मेट गाला 2017 में देसी गर्ल के जलवों ने हॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ा, आपने देखा क्या प्रियंका का हॉट लुक

बॉलवुड की देसी गर्ल हॉलीवुड वालों को पूरी तरह से अपने जलवों का कायल बना चुकी हैं। चाहे ऑस्कर हो या फिर कोई और अहम फंक्शन प्रियंका अपने लुक से सबको चौंका देती हैं। उन्हें बहुत अचछे से पता है कि इंटरनेशनल इवेंट के रेड कार्पेट पर किस तरह का लुक लोगों पर खास इम्प्रेशन
मेट गाला 2017 में देसी गर्ल के जलवों ने हॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ा, आपने देखा क्या प्रियंका का हॉट लुक

बॉलवुड की देसी गर्ल हॉलीवुड वालों को पूरी तरह से अपने जलवों का कायल बना चुकी हैं। चाहे ऑस्कर हो या फिर कोई और अहम फंक्शन प्रियंका अपने लुक से सबको चौंका देती हैं। उन्हें बहुत अचछे से पता है कि इंटरनेशनल इवेंट के रेड कार्पेट पर किस तरह का लुक लोगों पर खास इम्प्रेशन बना सकता है।

मेट गाला 2017 में देसी गर्ल के जलवों ने हॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ा, आपने देखा क्या प्रियंका का हॉट लुक
trench coat

हाल ही में आयोजित हुआ मेट गाला 2017, जहां प्रियंका ने एंट्री लेते ही अपने सैक्सी लुक से सभी कैमरों को अपनी तरह मोड़ लिया। हॉलीवुड सितारों से सजे इस इवेंट में प्रियंका ने अलग ही छाप छोड़ा। बता दें कि प्रियंका ऐसी पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्हें मेट गाला में शामिल होने का मौका मिला।

सुपरहीरो ड्वेन ने दी ईविल प्रियंका को चेतावनी

इसमें हॉलीवुड के भी कुछ गिने चुने सैलिब्रिटिज ही शामिल होते हैं। इस खास मौके पर प्रियंका ने राल्फ लॉरेन के खाकी ट्रेंच कोट को चुना। इसके साथ प्रियंका ने ब्लैक बूट को पेयर किया, साथ ही आंखों का स्मोकी मेकअप उन्हें और भी ज्यादा हॉट लुक दे रहा था। उन्होने अपने इस लुक से हॉलीवुड एक्ट्रेसेज को भी पीछे छोड़ दिया।

मेट गाला 2017 में देसी गर्ल के जलवों ने हॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ा, आपने देखा क्या प्रियंका का हॉट लुक
Priyanka Chopra

इंटरनेशल मीडिया ने भी उनके लुक की जमकर तारीफ की। प्रियंका ने अपले कॉलर ट्रेंच कोट के लैफ्ट साइड के बटन को खुला रखा और कानों में लम्बे सिल्वर ईयररिंग पहने। प्रियंका अपनी टीवी सिरीज क्वांटिको से हॉलीवुड में काफी पहचान बना चुकीं हैं और जल्द ही वो अपकमिंग फिल्म बेवॉच में एक नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी।

ट्रेलर से मिली निराशा के बाद प्रियंका के फैंस के लिए एक ट्रीट

उनकी फिल्म 26 मई को रिलीज हो रही है जिसका तीसरा ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था। वैसे हिंदी सिनेमा की इस अदाकारा ने एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर बॉलीवुड की शान बढ़ा दी। सही मायनों में प्रियंका किसी भी इंटरनेशल आर्टिस्ट से कम नहीं हैं।

मेट गाला 2017 में देसी गर्ल के जलवों ने हॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ा, आपने देखा क्या प्रियंका का हॉट लुक
priyanka in red carpet

Share this story