Samachar Nama
×

ट्रेलर आउट : सुपरहीरो ड्वेन ने दी ईविल प्रियंका को चेतावनी, कहा हमसे पंगा मत लेना

बॉलीवुड की देसी गर्ल अब हॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रियंका चौपड़ा अपकमिंग फिल्म बेवॉच के जरिए हॉलीवुड फिल्मों में एंट्री करने जा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुआ इस फिल्म का तीसरा ट्रेलर, जिसका लोगों को काफी समय से इंतजार था। पहले ट्रेलर से निराशा के
ट्रेलर आउट : सुपरहीरो ड्वेन ने दी ईविल प्रियंका को चेतावनी, कहा हमसे पंगा मत लेना

बॉलीवुड की देसी गर्ल अब हॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रियंका चौपड़ा अपकमिंग फिल्म बेवॉच के जरिए हॉलीवुड फिल्मों में एंट्री करने जा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुआ इस फिल्म का तीसरा ट्रेलर, जिसका लोगों को काफी समय से इंतजार था।

पहले ट्रेलर से निराशा के बाद प्रियंका के फैंस के लिए एक ट्रीट

ट्रेलर में विक्टोरियो लीड्स के किरदार में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही हैं। विक्टोरिया बीख् पर एक नया क्लब खोलती हैं और फिर वहां ड्रग्स का धंधा और गैर कानूनी काम शुरू कर देती हैं। बेवॉच विक्टोरिया की सच्चाई बाहर लाने की कोशिश करते हैं। प्रियंका पहली बार किसी नेगेटिव किरदार में नजर आने वाली हैं।

फिल्म में प्रियंका के अलावा ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन, अलेक्जेंड्रा, जॉन बेस मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ड्वेन ने खुद इस ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया। इसके साथ उन्होने लिखा कि ईविल प्रियंका को चेतावनी है कि वो बीच के रखवालों से पंगा ना लें।

आखिर किसका ऑटोग्राफ लेने के लिए लम्बी लाइन में लगे हैरी पॉर्टर

साथ ही उन्होने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में भी शेयर किया और लिखा कि बेवॉच टीम का एक ही मिशन है किसी भी कमत पर बीच की सुरक्षा। यह फिलम 25 मई को रिलीज होगी और प्रियंका और द रॉक के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share this story