Samachar Nama
×

Ballia Firing Case: बलिया हत्याकांड में 33 के खिलाफ FIR दर्ज, 5 आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग करने वाला फरार

बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में गुरुवार को हुई गोलीबारी में एक जने की हत्या को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस ने 5 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब तक 5 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है।
Ballia Firing Case: बलिया हत्याकांड में 33 के खिलाफ FIR दर्ज, 5 आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग करने वाला फरार

बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में गुरुवार को हुई गोलीबारी में एक जने की हत्या को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस ने 5 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब तक 5 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह उर्फ डब्लू सिंह अभी पुलिस से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन, इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Ballia Firing Case: बलिया हत्याकांड में 33 के खिलाफ FIR दर्ज, 5 आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग करने वाला फरार गौरतलब है कि गुरुवार को दुर्जनपुर गांव में सरकारी कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर बैठक बुलाई गई थी। इस मीटिंग में क्षेत्राधिकारी, थानाधिकारी और एसडीएम तक मौजूद थे। दुकान आवंटन को लेकर दो गुटों के लोग जमा हो गए। पूरी प्रक्रिया के दोनों एक गुट के धीरेंद्र और दूसरे समूह के बीच कहासुनी से विवाद खड़ा हो गया। हंगामे को देखते हुए एसडीएम ने आवंटन की प्रक्रिया को रोक दी।

Ballia Firing Case: बलिया हत्याकांड में 33 के खिलाफ FIR दर्ज, 5 आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग करने वाला फरार

इसके बाद जब लोग वहां से जाने लगे तो धीरेंद्र सिंह ने फायरिंग कर दी। गोली जय प्रकाश उर्फ गामा पाल को लगी, अस्पताल ले जाते वक्त उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। फायरिंग करने वाला शख्स धीरेंद्र प्रताप विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबा बताया जा रहा है। मृतक जयप्रकाश के बेटे अभिषेक कुमार पाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को उसी वक्त पकड़ लिया, लेकिन उसे छोड़ दिया गया। गोली कांड के बाद तनाव को देखते हुए पूरे इलाके में फोर्स तैनात की  गई है।

Read More…
Ballia Firing Case: बलिया हत्याकांड में 33 के खिलाफ FIR दर्ज, 5 आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग करने वाला फरार
GST shortfall: राज्यों के जीएसटी घाटे को पूरा करने के लिए केंद्र का बड़ा कदम, 1.1 लाख करोड़ का लिया जाएगा कर्ज

Share this story