Rajinikanth Birthday: रजनीकांत को 70वें जन्मदिन पर पीएम मोदी से लेकर साउथ और बॉलीवुड के स्टार्स ने दी बधाई
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और मेगास्टार रजनीकांत का आज जन्मदिन है। रजनीकांत ने आज अपनी जिंदगी के 70 साल पूरे कर लिए है। रजनीकांत साउथ और बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता है जिनकी फिल्मों दर्शक देखना पसंद करते है। उनकी फिल्मों में उनका स्टाइल और एक्शन लोगों को प्रभावित करता है। फैंस के दिलों में रजनीकांत के लिए खास जगह है। यही कारण है कि साउथ में रजनीकांत को भगवान का दर्जा मिला है। जब जब उनकी फिल्में सिनेमा हॉल में रिलीज होती है तो उससे पहले कंपनियां अवकाश तक घोषित कर देगी। कई फैंस रजनीकांत को भगवान की तरह पूजते है। सबसे खास बात ये है कि रजनीकांत को हर जनरेशन पसंद करते है और वो हर जनरेशन के रोल मॉडल है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर कई लोगों ने विश उनको विश किया है। रजनीकांत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर साउथ और बॉलीवुड के सुपरस्टार का नाम भी शामिल है।अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि, प्यारे रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान करे आप हमेशा स्वस्थ रहें और लंबी उम्र तक जिएं।
मशहूर म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने रजनीकांत को विश करते हुए लिखा कि, सुपरस्टार रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर उनके फैन्स की तरफ से ये CDP जारी करते हुए मैं बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
साउथ के सुपरस्टार और अभिनेता वेंकट प्रभु ने रजनीकांत के जन्मदिन पर लिखा कि, जन्मदिन की शुभकामनाएं थलाइवा।
तमिलनाडु के डिप्टी सीएम ओ पन्नीरसेल्वम ने भी रजनीकांत को विश करते हुए लिखा कि, अपने निरंतर काम करते रहने और गजब की प्रतिभा की वजह से रजनी ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने रजनीकांत की लंबी उम्र की कामना भी की है।
इसके अलावा और भी कई बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार्स ने अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी है। अगर हम बात करें रजनीकांत के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसकी तैयारी वो पिछले काफी समय से कर रहे है।
Rajnikanth Birthday: रजनीकांत के इन सीटी मार डायलॉग्स गूंज उठा सिनेमा हॉल