Samachar Nama
×

O P Nayyar birthday:तो इसलिए लता मंगेशकर से नहीं बल्कि आशा भोसले से गाना गवाते थे ओपी नैयर

आज बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार ओपी नैयर साहब का जन्मदिन है। आज वो हमारे बीच नहीं है लेकिन वो अपने गाने के जरिए हमेशा अपने चाहने वाले के दिलों में जिंदा रहेंगे। ओपी नैयर हिंदी संगीत की दुनिया का एक बड़ा नाम है। उन्होंने एक नहीं कई यादगार गाने दिए है जिसकी वजह से आज
O P Nayyar birthday:तो इसलिए लता मंगेशकर से नहीं बल्कि आशा भोसले से गाना गवाते थे ओपी नैयर

आज बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार ओपी नैयर साहब का जन्मदिन है। आज वो हमारे बीच नहीं है लेकिन वो अपने गाने के जरिए हमेशा अपने चाहने वाले के दिलों में जिंदा रहेंगे। ओपी नैयर हिंदी संगीत की दुनिया का एक बड़ा नाम है। उन्होंने एक नहीं कई यादगार गाने दिए है जिसकी वजह से आज भी लोग उनके गाने को पसंद करते है। ओपी नैयर के गाने हर संगीत प्रेमी पसंद करता था। ओपी नैयर का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में 16 जनवरी को साल 1926 को हुआ था। ओपी नैयर को संगीत की दुनिया का बादशाह कहा जाता है। उनके संगीत और ताल ने बॉलीवुड की फिल्मों में ऐसी छाप छोड़ी की संगीत प्रेमी उनके आज भी मुरीद हैं।O P Nayyar birthday:तो इसलिए लता मंगेशकर से नहीं बल्कि आशा भोसले से गाना गवाते थे ओपी नैयर

ओपी नैयर ने अपने संगीत करियर की शुरूआत साल 1952 में रिलीज हुई फिल्म आसमान से की थी। इस गाने से उनको कुछ खास पहचान नहीं मिली। लेकिन उनकी कोशिश लगातार जारी रही। ओपी नैयर ने आसमान के बाद गुरूदत्त की फिल्म आरपार में काम किया। इस फिलम से उनको पहचान मिली। इसके बाद ओपी नैयर ने फिल्म मिस्टर एंड मिसेज 55, सी आई डी और तुम सा नहीं देखा जैसी फिल्मों के गाने के लिए काम मिला। O P Nayyar birthday:तो इसलिए लता मंगेशकर से नहीं बल्कि आशा भोसले से गाना गवाते थे ओपी नैयरइन फिल्मों के गाने को लोगों ने काफी पसंद किया फिल्म के गाने सुपरहिट हुए और इस तरह ओपी नैयर ने संगीत की दुनिया में बड़ा नाम बन गए। उनके साथ कई लोग काम करने लिए उतावले रहे थे। ऐसा कहा जाता था कि ओपी नैयर की जोड़ी मशहूर गायिका शमशाद बेगम के साथ हिट हुआ करती थी।

इन दोनों की जोड़ी ने एक साथ कई गाने के लिए काम किया है। जिसमे कभी आर कभी पार, ले के पहला पहला प्यार, कजरा मोहब्बत वाला और कहीं पे निगाहें कही पे निशाना जैसे कई हिट और यादगार गाने दिए है। ये गाने आज भी लोगों को पसंद आते है।

सिर्फ बुर्जुग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी इन गानों के मुरदी है। एक बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि ओपी नैयर अपने गाने लता मंगेश्कर से नहीं गवाते थे। उनका ऐसा लगता था कि लता की आवाज उनके संगीत के अनुसा नहीं थी।

जबकि ये उस वक्त की बात है जब हर छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा संगीतकार लता के साथ काम करना चाहता था। लेकिन ओपी नैयर अपने गाने आशा भोसले से गवाते थे।

ओपी नैयर और आशा भोसले की जोड़ी ने कई शानदार गाने दिए है। ओपी नैयर ने अपने गाने में तांगे की आवाज को भी बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया है। उनके संगीत का सिग्नेचर मार्क तांगे की आवाज है।

O P Nayyar birthday:तो इसलिए लता मंगेशकर से नहीं बल्कि आशा भोसले से गाना गवाते थे ओपी नैयर

Kareena-Saif: दूसरे बच्चे के जन्म से पहले खास तैयारी कर रहे सैफ और करीना, नए घर में होंगे शिफ्ट

Boycott Tandav: रिलीज होते ही विवादों में पड़ी सैफ की वेब सीरीज तांडव, सोशल मीडिया पर लगा ये आरोप

Share this story