Samachar Nama
×

पेरू में पाई गई पक्षियों की नई प्रजातियां, जानें क्या है खास

Kansas University के वैज्ञानिकों की टीम ने पेरू में एक नई पक्षी की प्रजाति को खोजने में सफलता पाई है। टीम ने इस प्रजाति क नाम Junin Tapaculo बताया है। जो कि मध्य पेरू के दूरस्थ एंडिस पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है। वैज्ञानिकों की टीम को इन पक्षियों का एक पूरा समूह मिला है।
पेरू में पाई गई पक्षियों की नई प्रजातियां, जानें क्या है खास

Kansas University के वैज्ञानिकों की टीम ने पेरू में एक नई पक्षी की प्रजाति को खोजने में सफलता पाई है। टीम ने इस प्रजाति क नाम Junin Tapaculo बताया है। जो कि मध्य पेरू के दूरस्थ एंडिस पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है। वैज्ञानिकों की टीम को इन पक्षियों का एक पूरा समूह मिला है। कुछ समय पहले ये पक्षी दक्षिण और मध्य अमेरिका में भी देखे गए थे। इन पक्षियों के शरीर का अगर बात करें तो इनके छोटे पंख और लंबे पैरों के साथ स्ट्रिंगी पैर होते हैं जो कि वे खुरदरे मैदान पर चलने में इनकी मदद करते हैं। इनमें भूरा या काला दोनों ही रंग पाए जाते हैं। इनको पहचानने के लिए टीम ने बताया कि इनकी पहचान इनकी ऊंची आवाज़ के कारण की जाती है।

वैज्ञानिकों ने आगे बताया कि हमने इनकी आवाज की रिकॉर्डिंग की और सभी वैज्ञानिक प्रजातियों के विवरणों के साथ इनकी तुलना करके देखा। इनकी पहचान करना बेहद ही मुश्किल था क्योंकि हमें यकीन था इन नई प्रजातियों की पहचान सिर्फ इनकी आवाज से ही की जाती है।

यह हर तरह के मौसम में सक्रिय रहते हैं क्योंकि ये कभी भी आगे बढ़ना बंद नहीं करते हैं। आमतौर पर वनस्पति और पर्यावरण के कारण इनकी प्रजाति पर काफी असर पड़ता है।

वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर से इन पक्षियों की छह अलग-अलग प्रजातियां पाई जा सकती है। इसके अलावा इन पक्षियों के रहन-सहन और खाने के बारे में अधिक शोध किया जाएगा जिससे कि इनकी प्रजातियों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जा  सकें।

विज्ञान खबरों के लेटेस्ट जानकारी पाएं हमारे FB पेज पे.

अभी LIKE करें – समाचार नामा 

वैज्ञानिकों ने दुबारा बनाया एक हॉबिट का चेहरा, जानिए क्या आया सामने?

क्या Grapefruits से किया जा सकेगा कैंसर का इलाज, वैज्ञानिकों ने किए सफल परीक्षण!

जानिए जलवायु परिवर्तन से कैसे प्रभावित हो रहे हैं पोलर भालू?

जानवर इंसानों से भी ज्यादा स्मार्ट होते हैं, जानिए कैसे?

नकली दवाओं का बढ़ रहा है कारोबार, जानिए क्या हो सकते हैं खतरे

जापान में देखा गया एक विशाल स्क्विड समुद्री जानवर!

Share this story