Samachar Nama
×

Mumbai Mall Fire: मुंबई के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, बगल की इमारत से हटाए 3500 लोग….

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नागपाड़ा स्थित इंफिनिटी शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की खबर हैं। इस कारण बगल की रिहायशी इमारत में रहने वाले करीब 3500 लोगों को वहां से एहतियातन के तौर पर हटाया गया है। आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अग्निशमन अधिकारियों
Mumbai Mall Fire: मुंबई के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, बगल की इमारत से हटाए 3500 लोग….

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नागपाड़ा स्थित इंफिनिटी शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की खबर हैं। इस कारण बगल की रिहायशी इमारत में रहने वाले करीब 3500 लोगों को वहां से एहतियातन के तौर पर हटाया गया है। आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार देर रात को आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए सुबह तक कोशिश जारी रही। इस घटना में दो अग्निशमन कर्मचारी तक घायल हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Mumbai Mall Fire: मुंबई के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, बगल की इमारत से हटाए 3500 लोग….

जानकारी के अनुसार, 55 मंजिला एक रिहायशी इमारत इस मॉल के बेहद करीब थी। इस वजह से वहां रह रहे लोगों की सुरक्षा को देखते  हुए उन्हें वहां से निकालकर पास सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि आग से अभी तक लोगों को हताहत होने की खबर नहीं हैं। मुंबई के अग्निशमन विभाग के मुख्य अधिकारी शशिकात काले ने बताया कि दमकल की 24 गाड़ियां और करीब 250 कर्मचारी आग पर काबू करने की कोशिश में जुटे रहे।

Mumbai Mall Fire: मुंबई के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, बगल की इमारत से हटाए 3500 लोग….

मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर और दूसरे अधिकारियों ने भी गुरुवार देर रात घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लिया था।बता दें कि इलाके में धुएं का गुब्बार देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। आग की सूचना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी तो मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची। जहां पर आग पर काबू पाने का काम सुबह तक जारी रहा।

Read More…
Mumbai Mall Fire: मुंबई के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, बगल की इमारत से हटाए 3500 लोग….
GoBackModi: बिहार के सासाराम से PM मोदी की ललकार, बोले-NDA के कामों का नतीजा दिख रहा…

Share this story