Morning News Bulletin, गुरूवार 04 मार्च, डालिए एक नजर बड़ी खबरों पर !
Akhilesh yadav ने भाजपा पर लगाया बुंदेलखंड के साथ विश्वासघात का आरोप
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां बुधवार को कहा कि बुंदेलखंड की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करते हुए अपने क्षेत्र से पूर्ण बहुमत दिया था
राहुल आपातकाल के अलावा अन्य चीजों के बारे में भी सोचें : Nitish Kumar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में लगाए गए आपातकाल को गलत बताया, यह उनके अपने विचार हैं।
अल्पसंख्यक समाज को आबादी से कई गुना ज्यादा लाभ मिला : CM Yogi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी योजना में आप जाएंगे तो आप पाएंगे, आबादी के हिसाब से देखेंगे, तो अल्पसंख्यक समाज को उससे कई गुना ज्यादा लाभ मिल रहा है।
Bengal : राजनीतिक दल फिल्मी हस्तियों के सहारे अपनी नैया पार लगाने की होड़ में
पश्चिम बंगाल में चुनावी तापमान बढ़ने के साथ ही राजनीतिक दलों ने स्थानीय सिने सितारों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। राजनीतिक दल स्थानीय फिल्मी सितारों को मुख्यधारा की चुनावी राजनीति में शामिल होने के लिए एक वैकल्पिक कैरियर की पेशकश कर रहे हैं।
Tete : डब्ल्यूटीटी कंटेंडर दोहा में शरत की विजयी शुरुआत, साथियान बाहर
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने यहां जारी वर्ल्ड टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) कंटेंडर दोहा टूर्नामेंट में अपनी विजयी शुरुआत की।