Samachar Nama
×

महंगाई से बड़ी राहत! होली से पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट

केंद्र सरकार ने रविवार को रसोई गैस की कीमतों में जबरदस्त कटौती कर दी है। इससे लोगों को बढ़ती महंगाई के बीच गैस सिलेंडर के घटे दामों से थोड़ी राहत महसूस की है। जयपुर में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 53 रुपये तक सस्ता हो गया है।
महंगाई से बड़ी राहत! होली से पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट

कोरोना वायरस के कारण कई चीजों में गिरावट देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में भी गिरावट दर्ज हुई है। केंद्र सरकार ने रविवार को रसोई गैस की कीमतों में जबरदस्त कटौती कर दी है। इससे आमजन को गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर थोड़ी राहत मिली है। जयपुर में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 53 रुपये तक सस्ता हो गया है। एलपीजी के इस सिलेंडर की कीमतें 845.50 रुपये से फिसलकर 792.50 रुपये रह गई है। कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में भी गिरावट देखने को मिली है। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 84.50 रुपये घटने के बाद अब 1392.50 रुपये रह गए हैं।

महंगाई से बड़ी राहत! होली से पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बाजार भाव में कमी के बाद अब ग्राहकों के खाते में 325.71 रुपये की सब्सिडी जा सकेगी। अब उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाला सिलेंडर 515 रुपये के हिसाब से पड़ेगा। इससे पहले ही मार्च में घरेलू सिलेंडर के दाम घटने को लेकर चर्चा चल रही थी। होली के त्योहार से पहले लोगों को गैस सिलेंडर के सस्ते होने का तोहफा मिलने को लेकर खबरें प्रकाश में आई थी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र ने सिलेंडर की कीमतों में राहत देने के संकेत दिए थे।

महंगाई से बड़ी राहत! होली से पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट

धर्मेंद्र प्रधान ने मध्यप्रदेश के रायपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बारे में कहा था। मार्च का महीना शुरू होते ही लोगों को गैस सिलेंडर की कीमतों से कुछ राहत महसूस की है। लोगों का कहना है कि सिलेंडर के दामों में कम गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें-

SBI कार्ड्स के IPO में आज से करें निवेश, जानिए आईपीओ को लेकर विशेष बातें

संसद: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, दिल्ली दंगों पर केंद्र को घेरने को तैयार विपक्ष

केंद्र सरकार ने रविवार को रसोई गैस की कीमतों में जबरदस्त कटौती कर दी है। इससे लोगों को बढ़ती महंगाई के बीच गैस सिलेंडर के घटे दामों से थोड़ी राहत महसूस की है। जयपुर में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 53 रुपये तक सस्ता हो गया है। महंगाई से बड़ी राहत! होली से पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट

Share this story