Samachar Nama
×

खुश नहीं है प्रियंका, जानिए आखिर क्या है उनकी उदासी की वजह

ग्लोबल आइकन के रूप में अपने आप को साबित कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा इस दिनों काफी उदास हैं। दरअसल उनका न्यूयॉर्क में यह आखिरी हफ्ता है और जल्द ही उन्हें इस शहर से विदा लेकर जाना होगा। अपनी भावनाओं को प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से शेयर किया। सोनू के इस
खुश नहीं है प्रियंका, जानिए आखिर क्या है उनकी उदासी की वजह

ग्लोबल आइकन के रूप में अपने आप को साबित कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा इस दिनों काफी उदास हैं। दरअसल उनका न्यूयॉर्क में यह आखिरी हफ्ता है और जल्द ही उन्हें इस शहर से विदा लेकर जाना होगा। अपनी भावनाओं को प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से शेयर किया।

सोनू के इस ट्विटर पोस्ट की वजह से छिड़ा फिर एक नया विवाद

प्रियंका ने लिखा कि घर से पैकिंग करना भावनाओं के साथ लड़ने जैसा है। बहुत सारी चीजें बाहर आ जाती है, जो शायद आपको याद भी ना हो। न्ययॉर्क सिटी में मेरा आखिरी आधिकारिक हफ्ता अगली बार आने तक। इसका मतलब यह है कि पीसी जल्द ही इंडिया वापस आने वाली हैं।

प्रियंका वापस आ जरूर रहीं है लेकिन वो दिल से खुश नजर नहीं आ रही। वैसे हम आपको बता दें कि वो अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेवॉच के प्रमोशन के लिए वापस भी जाएंगी। इस अमेरिकन एक्शन कॉमेडी फिल्म में प्रियंका विक्टोरिया लीड्स की नेगेटिव भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म इसी नाम से बने टीवी शो पर आधारित है।

सेंसर बोर्ड ने फिर चलाई अपनी मनमानी, इस फिल्म को सर्टिफिकेट देने से किया मना

भारत लौटने के बाद एक बार फिर प्रियंका बॉलीवुड की तरफ रूख करेंगी। खबरों की मानें तो पिंक के डायरेक्टर अनिरूद्ध चौधरी प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस के तले एक महिला प्रधान फिल्म बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं।

https://www.instagram.com/p/BS13UCIAhd6/

प्रियंका की कई बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रहीं हैं। ऐसे में वे अब बहुत सोच समझ कर फिल्मों का चुनाव करेंगी। वहीं खबरें तो ये भी आ रही हैं कि वो संजय लीला भंसाली से भी फिल्म को लेकर बात चीत कर रही हैं। प्रियंका आखिरी बार प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में दिखाई दी थीं।

Share this story