Taimur Ali Khan: तैमूर की इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने पूछा,आईपीएल 2020 में कोई जगह है क्या
बॉलीवुड की मशहूर और ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने जबसे सोशल मीडिया पर एंट्री की है तभी से वो काई ना कोई तस्वीर और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती है। अब हाल ही में करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान की एक तस्वीर शेयर की है जो इस वक्त चर्चा में बनी हुई है। इस तस्वीर में तैमूर अली खान काफी क्यूट लग रहा है। जिसमे वो क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहा है। आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि कैसे छोटा सा तैमूर क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रहा है। उसकी ये तस्वीर काफी प्यारी और क्यूट है। जिस पर सोशल मीडिया पर मौजूद करीना कपूर खान और तैमूर के फैंस का दिल आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तैमूर की इस तस्वीर पर लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने कैप्शन में लिखा कि, आईपीएल 2020 में कोई जगह है क्या? मैं भी खेल सकता हूं।
https://www.instagram.com/p/CGSN7GOJvsx/?utm_source=ig_embed
इस कैप्शन और तस्वीर की चर्चा इस वक्त जोरों से हो रही है। तैमूर अली खान की इस तस्वीर ने कई लोगों का ध्यान खीचा है। वहीं कई लोग तो सोशल मीडिया पर ऐसा कह रहे हैं कि तैमूर अली खान भी अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी को फॉलो कर रहा है और वो एक दिन अपने दादा की तरह ही दिग्गज क्रिकेटर बन सकता है। आपको बता दें कि तैमूर के दादा यानी अभिनेता सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रह चुके है। जिसकी वजह से आज तैमूर की भी चर्चा हो रही है। खैर आपको बता दें कि हाल ही में एक खास बातचीत कें सैफ अली खान ने बताया था कि तैमूर का क्रिकेट में इंट्रेस्ट नहीं है और वो सैफ को लगता है वो अपने दादा की तरह होगा। अगर हम बात करें करीना कपूर खान की तो वो इन दिनों प्रेग्नेंट है और जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है।
Taimur Ali Khan: तैमूर की इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने पूछा,आईपीएल 2020 में कोई जगह है क्या
Cinema hall Reopen: 15 अक्टूबर से खुलेंने वाले है सिनेमाहॉल, उत्तर प्रदेश ने जारी की नई गाइडलाइन्स