हरियाणा के बल्लभगढ़ में दिनदहाड़े हुए एक हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा के बल्लभगढ़ में दिनदहाड़े एक कॉलेज की छात्रा को कुछ मनचलें ने सारेआम गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसकी वजह से आज से पूरा देश गुस्से में है। जिस छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई उसका नाम निकिता तोमर है। आरोपी का नाम तौसीफ है। जिसका राजनीतिक कनेक्शन बताया जा रहा है। इस दिन दहाड़े हुए हत्याकांड का एक वीडियो भी सामने आया है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कई लोगों का गुस्सा फूटा है और आम जनता से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पर आवाज उठाई है और निकिता तोमर के लिए न्याय की मांग की है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में बॉलीवुड के कुछ ही सेलेब्स शामिल है।
जिसमे कंगना रनौत और स्वरा भास्कर जैसे नाम शामिल है। स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, बहुत डरावना। पुरूष प्रधान समाज को सहमति लेना जहर क्यों लगता है? साथ ही स्वरा भास्कर ने अपनी पोस्ट में इस बात की खुशी जताई है कि तौफीस पकड़ा गया है। वहीं अभिनेता मनोज मुंतशिर ने लिखा कि, जघन्य हत्याकांड वीडियो टेप हुआ है। उन्होंने भी न्यायपालिका से न्याय की मांग की है।
अभिनेता रणवीर शौरी ने लिखा कि, शॉकिंग मेरा मनना है कि पनिशमेंट भी इतना ही दर्द भरा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने जस्टिस फॉर निकिता की मांग की। इसके अलावा अभिनेता भूमि पेडनेकर ने लिखा कि, निकिता तोमर को स्टाल्क करने वाले तौफीस ने उसे मार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात से आराम मिला कि खूनी पकड़ा गया है।
साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि उसको कड़ी सजा मिलेगी। कंगना रनौत ने निकिता की बहादुरी की तुलना रानी लक्ष्मीबाई और पद्मावती से की। जिहादी मर्डरर उसे साथ ले जाना चाहता था। वह चाहती तो उसके साथ जा सकती थी लेकिन उसने मरना पसंद किया। इसके अलावा और भी कई सेलेब्स ने निकिता के लिए न्याय की मांग की है।
The White Tiger trailer: एक नौकर और NRI कपल की कहानी है प्रियंका-राजकुमार राव की द व्हाइट टाइर