Samachar Nama
×

Kaagaz Trailer: क्या खुद को जिंदा साबित कर पाएंगे पंकज त्रिपाठी, फिल्म कागज का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म कागज है। जिसका पोस्टर और टीजर कुछ समय पहले ही मेकर्स ने शेयर किया था। अब फिलम का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंकज त्रिपाठी की फिल्म कागज का ट्रेलर रिलीज
Kaagaz Trailer: क्या खुद को जिंदा साबित कर पाएंगे पंकज त्रिपाठी, फिल्म कागज का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म कागज है। जिसका पोस्टर और टीजर कुछ समय पहले ही मेकर्स ने शेयर किया था। अब फिलम का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंकज त्रिपाठी की फिल्म कागज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिलम में अभिनेता पंकज त्रिपाठी का किरदार और अभिनय एक बार फिर से लोगों का दिल जीत लेगा। इसमे उनका रोल हर किसी को प्रभावित करने वाला है। पंकज त्रिपाठी फिल्म कागज में भारत लाल मृतक का किरदार निभा रहे है। अगर हम बात करें फिल्म की कहानी की तो इसकी कहानी एक ऐसे इंसान की होती है जो कागजी तौर पर मर चुके होते है। Kaagaz Trailer: क्या खुद को जिंदा साबित कर पाएंगे पंकज त्रिपाठी, फिल्म कागज का ट्रेलर रिलीजअब खुद को कागजी तौर पर जिंदा करने के लिए वो दर बदर की ठोकर खाते है। कोर्ट में नेताओं के पास जाते है और कोर्ट के चक्कर लगाते हैं कि किसी तरह उनके जिंदा होने का प्रमाण पत्र मिल जाए। लाख कोशिशें भी नाकाम ही साबित होती है। अब भारत लाल मृतक खुद को जिंदा साबित कर पाएंगे या नहीं ये तो​ फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।Kaagaz Trailer: क्या खुद को जिंदा साबित कर पाएंगे पंकज त्रिपाठी, फिल्म कागज का ट्रेलर रिलीज इस फिल्म में पंकज ने जिस तरह से भारत लाल मृतक का किरदार सिल्वर स्क्रीन पर निभाया है उनसे अच्छा तो शायद ही कोई कर सकता हैं। कागज फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया है। Kaagaz Trailer: क्या खुद को जिंदा साबित कर पाएंगे पंकज त्रिपाठी, फिल्म कागज का ट्रेलर रिलीजफिल्म की कहानी में आपको कॉमेड़ी, ड्रामा और इमोशन सब देखने को मिलने वाला है। फिल्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के भारत लाल उर्फ लाल बिहारी की जिंदगी पर आधारित ये फिल्म उस संघर्ष को दिखाती है जो उन्हें खुद को कागजों में जीवित साबित करने के लिए करना पड़ा था।

फिल्म कागज इसी 7 जनवरी को ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रोड्यूसर सतीश कौशिक और सलमान खान भी है।Kaagaz Trailer: क्या खुद को जिंदा साबित कर पाएंगे पंकज त्रिपाठी, फिल्म कागज का ट्रेलर रिलीज

Kaagaz Trailer: क्या खुद को जिंदा साबित कर पाएंगे पंकज त्रिपाठी, फिल्म कागज का ट्रेलर रिलीज

John Abraham: जॉन अब्राहम को फिल्म सत्यमेव जयेत 2 की शूटिंग के दौरान लगी चोट, पहुंचे अस्पताल

Kareena Kapoor: करीना ने क्रिसमस ईव पर रखी डिनर पार्टी, नजर आए करिश्मा, सैफ सोहा और कुणाल

Share this story