Samachar Nama
×

Joe Biden Inauguration: कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने से क्यों जोश में हैं भारतीय-अमेरिकी सांसद…

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन ने बुधवार को शपथ ली है। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद बाइडेन ने पहले दिन ऑफिस में 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। ये सभी आदेश पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेशी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गए फैसलों के खिलाफ है। बाइडेन ने
Joe Biden Inauguration: कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने से क्यों जोश में हैं भारतीय-अमेरिकी सांसद…

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन ने बुधवार को शपथ ली है। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद बाइडेन ने पहले दिन ऑफिस में 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। ये सभी आदेश पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेशी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गए फैसलों के खिलाफ है। बाइडेन ने कुल 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर कर मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से बदलाव, जलवायु परिवर्तन और नस्ल मुद्दे पर को सुधारने का प्रयास करेंगे।

Joe Biden Inauguration: कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने से क्यों जोश में हैं भारतीय-अमेरिकी सांसद…अमेरिका में भारतीय और अमेरिकी सांसदों ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस साहस पूर्वक चुनौतियों का सामना करेंगे। कोरोना संकट से पस्त हुई अर्थव्यवस्था को दोबार मजबूती देंगे। सांसदों को इस बात की खुशी है कि  देश में पहली महिला के रूप में कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद का दायित्व संभाला है। उनके पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई महिला होने के कारण यह खुशी और बढ़ जाती है। दरअसल, 78 साल के जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। इसके साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस ने इतिहास रचा है।

Joe Biden Inauguration: कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने से क्यों जोश में हैं भारतीय-अमेरिकी सांसद…

यूएस की 49वीं उपराष्ट्रपति बनी कमला हैरिस जो बाइडेन के साथ काम करेंगी। कमला हैरिस ने माइक पेंस का स्थान लिया है जबकि बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप की जगह ली है। कमला की मां भारत से अमेरिका गईं थी। जबकि उनके पिता जमैका के रहने वाले हैं। 55 साल की कमला हैरिस का जन्म कैलिफोर्निया में हुआ था।

Read More…
Farmers Protest Updates: गणंतत्र दिवस को क्या हो पाएगी किसान ट्रैक्टर रैली….
Joe Biden Inauguration: भारत-अमेरिका के कारोबारी रिश्तों पर क्या होगी बाइडेन की नीति…

Share this story