अमेरिका जो बाइडेन ने बुधवार को 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है। इसके साथ अमेरिका में बाइडेन युग की शुरूआत हो चुकी है। इस सत्ता परिवर्तन पर दुनिया की नजर बनी हुई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि बाइडेन के आने से अमेरिका में आर्थिक नीतियों के मामले में स्थायित्व का एक दौर आएगा। इसका पूरी दुनियां को फायदा होने वाला है।
इससे व्यापार के मामले में भारत और अमेरिका रिश्तों में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। अमेरिका उन कुछ देशों में से है जिनके साथ भारत का व्यापार ट्रेड पर है। इसका अर्थ है कि अमेरिका से सामान के आयात के मुकाबले भारत वहां से निर्यात ज्यादा करता है। हालांकि, व्यापारिक रिश्तों को लेकर अमेरिका भारत को तुरंत कोई बड़ी रियायत देने की कम संभावना है। 46वें राष्ट्रपति बाइडेन ने पदभार ग्रहण करते ही डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों को पलटने वाले आदेश को जारी कर दिया। बाइडेन ने बुधवार को एक साथ कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए।
इससे प्रवासी नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। वहीं कई मुस्लिम देशों से यात्रा पर लगाया गया प्रतिबंध भी हटा दिया है। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए जो बाइडेन ने देशभर में मास्क लगाने को अनिवार्य कर दिया है। साथ ही मैक्सिको की सीमा पर बन रही बाड़ के वैसे को भी रोक दिया है। पेरिस जलवायु समझौते को फिर से बाइडेन ने हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका के हटने की प्रक्रिया को भी रोक दिया है। बाइडेन ने कुल 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर कर मंजूरी प्रदान की है।
Read More…
Farmers Protest Updates: गणंतत्र दिवस को क्या हो पाएगी किसान ट्रैक्टर रैली….
Joe Biden Inauguration: भारत-अमेरिका के कारोबारी रिश्तों पर क्या होगी बाइडेन की नीति…